डिजिटल डिटॉक्स का मतलब 'डम्ब फोन' नहीं! स्मार्ट फीचर्स के साथ आया यूनिक हैंडसेट; चलेंगे WhatsApp-Uber

1980 के दशक में पर्सनल कंप्यूटर रिवोल्यूशन की शुरुआत करने वाला आइकॉनिक ब्रांड Commodore टेक मार्केट में एक बार फिर धमाकेदार वापसी कर रहा है। कंपनी ने ...और पढ़ें

Commodore Callback 8020 फ्लिप फोन को लॉन्च किया गया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Commodore 1980 के दशक में कंप्यूटिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया का एक आइकॉनिक नाम था। ये ब्रांड ओरिजनली पर्सनल कंप्यूटर रिवोल्यूशन की शुरुआत करने के लिए फेमस हुआ था। इसके बाद के दशकों में, Late Jack Tramiel की इस कंपनी को कई फाइनेंशियल दिक्कतों का सामना करना पड़ा और आखिरकार इसका प्रोडक्शन पूरी तरह बंद हो गया। कंपनी ने 2015 में कुछ असफल एंड्रॉयड फोन्स के लिए अपने नाम का लाइसेंस भी दिया था। अब, इस ब्रांड ने Callback 8020 के रूप में एक अनएक्सपेक्टेड नए प्रोडक्ट के साथ वापसी की है, जो एक रेट्रो-इंस्पायर्ड फ्लिप फोन है और इसे डिजिटल डिटॉक्स डिवाइस के तौर पर डिजाइन किया गया है।
Commodore Callback 8020 की कीमत और उपलब्धता
Commodore Callback 8020 के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत $499 (लगभग 47,100 रुपये) से शुरू होती है, जो बेज, व्हाइट और सिल्वर कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। कंपनी इसका एक ट्रांसलूसेंट ब्लू वेरिएंट भी ऑफर कर रही है, जिसकी कीमत $549.99 (लगभग 52,000 रुपये) है। इसके अलावा, गोल्ड फिनिश वाला एक लिमिटेड-एडिशन 'फाउंडर्स एडिशन' मॉडल भी है, जिसकी कीमत $640 (लगभग 60,500 रुपये) रखी गई है।
Commodore का कहना है कि उसकी योजना इस साल के आखिर तक Callback 8020 की शिपिंग शुरू करने की है, जबकि इसके प्री-ऑर्डर 30 जून से शुरू हो जाएंगे।
Commodore Callback 8020 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Commodoreके मुताबिक, उसका ये नया फोन डिजिटल वेल-बीइंग के विचार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। Callback 8020 को एक 'डिजिटल डिटॉक्स' फ्लिप-स्टाइल फोन के तौर पर पेश किया गया है, जो जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम और सोशल मीडिया के इस्तेमाल को कम करने के लिए बढ़ावा देता है। इसे करने के लिए, ये हैंडसेट ट्रेडिशनल वेब ब्राउजर्स और सोशल मीडिया एप्स को ब्लॉक कर देता है। हालांकि, ये WhatsApp, Signal, Spotify, QR कोड टूल्स, नेविगेशन एप्स और ओपन-सोर्स मैसेजिंग एप OpenBubble जैसी जरूरी सर्विसेज को सपोर्ट करता रहेगा।

Commodore Callback 8020 Sailish OS पर चलता है। ये Jolla द्वारा डेवलप किया गया एक Linux-बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसे नोकिया के MeeGo सॉफ्टवेयर का सक्सेसर माना जाता है। कंपनी इसे एक de-Googled OS कहती है। इसका मतलब है कि ये गूगल के डेटा कलेक्शन इकोसिस्टम का हिस्सा नहीं बनता है। इसके बावजूद, जरूरत पड़ने पर यूजर्स इस पर एंड्रॉयड एप्स को एक्सेस कर सकते हैं।
कंपनी के मुताबिक, ये फोन Commodore की कंप्यूटिंग विरासत से भी जुड़ा हुआ है, क्योंकि इसमें क्लासिक Commodore 64 के कई गेम्स प्री-इंस्टॉल्ड मिलेंगे।
डिजाइन की बात करें तो, Callback 8020 का क्लैमशेल फॉर्म फैक्टर है, जो 2000 के दशक की शुरुआत के फ्लिप फोन्स की याद दिलाता है। इसमें समय और तारीख जैसी बेसिक जानकारी दिखाने के लिए 1.77 इंच की आउटर स्क्रीन दी गई है। अंदर की तरफ, 3.25 इंच (480 x 640 पिक्सल) का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है।
कमोडोर ने बताया कि इसके टचस्क्रीन कंट्रोल्स डिफॉल्ट रूप से बंद रहते हैं और सिर्फ सपोर्टेड एप्स की जरूरत पड़ने पर ही एक्टिव होते हैं। इसके बजाय, यूजर्स फोन को चलाने के लिए फिजिकल कीपैड और D-pad का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाहरी हिस्से पर प्रोग्रामेबल LED नोटिफिकेशन इंडिकेटर्स दिए गए हैं, जहां अलग-अलग ऐप्स के लिए अलग लाइट सेट की जा सकती है ताकि यूजर्स एक नजर में जरूरी नोटिफिकेशन्स को पहचान सकें। इसके बैक कवर को बदला भी जा सकता है, जिन्हें कंपनी ने Snapbacks नाम दिया है।
ये फ्लिप-स्टाइल फोन MediaTek Helio प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 4GB RAM के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के साथ बॉक्स में 32GB का मेमोरी कार्ड भी साथ मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए इस हैंडसेट में 48-मेगापिक्सल का Sony रियर कैमरा दिया गया है। वीडियो कॉल्स के लिए अंदर की तरफ एक फ्रंट कैमरा भी मौजूद है, जिसके सेंसर की जानकारी अभी नहीं दी गई है। Commodore Callback 8020 में 1,550mAh की बैटरी दी गई है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि नॉर्मल इस्तेमाल पर ये एक हफ्ते तक का बैटरी बैकअप दे सकती है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :