क्या आपका भी X अकाउंट लॉगिन नहीं हो रहा? एप, वेबसाइट और फीड भी नहीं हो रही लोड

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में बुधवार सुबह से बड़ी तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे हजारों यूजर्स को लॉगिन और फीड लोड होने में समस्या हो रही ...और पढ़ें

X Down: क्या आपका भी X अकाउंट लॉगिन नहीं हो रहा? एप, वेबसाइट और फीड भी नहीं हो रही लोड
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था आज बुधवार सुबह से इसमें बड़ी दिक्कत आ रही है। हजारों यूजर्स प्लेटफॉर्म से जुड़ी समस्याओं की रिपोर्ट कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक कंपनी ने इस दिक्कत की पुष्टि नहीं की है और अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
ऑनलाइन आउटेज मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म 'डाउनडिटेक्टर' (Downdetector) पर, अमेरिका में 3,000 से ज्यादा यूजर्स ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में समस्याओं की रिपोर्ट की है। जबकि भारत में सिर्फ 40 के आस-पास रिपोर्ट मिली हैं। यूजर्स का कहना है कि एप, वेबसाइट, फीड और टाइमलाइन के लोड होने में दिक्कत आ रही है।
46% यूजर्स को एप में आ रही दिक्कत
Downdetector पर ज्यादातर रिपोर्ट एप से जुड़ी हैं। डेटा से पता चलता है कि लगभग 46 प्रतिशत यूजर्स को एप को यूज करने में दिक्कत आ रही है, जबकि 34 प्रतिशत ने फीड/टाइमलाइन में समस्या के बारे में बताया है। जबकि बाकी 12 प्रतिशत ने वेबसाइट और लॉगिन में दिक्कत की बात कही है। Downdetector से पता चलता है कि आउटेज की रिपोर्ट सुबह करीब 7:30 बजे से आनी शुरू हुई।
ऐसा देखा गया है कि जब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डाउन होते हैं, तो यूजर्स अपडेट और रिएक्शन के लिए X का रुख करते हैं, लेकिन आज तो X में ही दिक्कत आ गई जिसकी वजह से कई लोगों को लाइव रिएक्शन के लिए अपनी आम जगह नहीं मिली।
यूजर्स ने शेयर किया एक्सपीरियंस
ऐसे में आज यूजर्स Downdetector पर अपने एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा सर्च काम नहीं कर रहा है, कमेंट्स और कोट ट्वीट्स नहीं दिख रहे हैं जबकि दूसरे ने पोस्ट किया कि मैं थक गया हूं एलन, मैं बहुत थक गया हूं बस वेबसाइट डिलीट कर दो।
कंपनी ने अभी तक आउटेज के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। फीलहाल, यूजर्स को बस इंतजार करना होगा कि कंपनी समस्या की पहचान करे और उसे ठीक करे।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :