Tom Holland ने जेंडया संग शादी की खबरों पर लगाई मुहर, दादी को नहीं किया था इनवाइट; AI ने खोली थी पोल

स्पाइडरमैन एक्टर टॉम हॉलैंड ने एक्ट्रेस जेंडया की मार्च में शादी की खबरों ने जोर पकड़ा था। अब खुद 30 साल के एक्टर ने वेडिंग की खबरों को कन्फर्म किया है ...और पढ़ें

टॉम हॉलैंड-जेंडया वेडिंग पिक्चर/ फोटो- Instagram
जेंडया संग शादी की खबरों को टॉम हॉलैंड ने किया कन्फर्म
अभिनेता ने बताया दादी को AI इमेज देखकर आया गुस्सा
मार्च के महीने में कपल की उड़ी थी शादी की अफवाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मार्च के महीने में जब हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर जेंडया के हाथ में सोने की रिंग देखी गई थी, उस समय ही यह अटकलें तेज हो गई थी कि उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर टॉम हॉलैंड से सीक्रेट शादी कर ली है। हॉलीवुड के लवेबल कपल ने एक लंबे समय से तक अपनी वेडिंग की खबरों को छुपाकर रखा था, लेकिन अब हाल ही में टॉम हॉलैंड ने खुद शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है।
AI जनरेटेड फोटो देख भड़की थी दादी
स्पाइडरमैन एक्टर टॉम हॉलैंड ने हाल ही इस्क्वायर से बातचीत करते हुए सिंगर जेंडया संग अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगाते हुए उन AI वेडिंग फोटोज के बारे में बात की, जिसे इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, जो इटली के लेक कोमो की है, जिसमें कपल शादी कर रहा है। टॉम हॉलैंड ने बताया कि उनकी ग्रैंड मदर ने जेंडया के साथ उनकी सीक्रेट वेडिंग की तस्वीरों को देखा तो वह इस बात से नाराज हो गई थीं कि उन्हें शादी में इनवाइट नहीं किया गया।
जब 30 वर्षीय एक्टर से यह पूछा गया कि उन्होंने अपनी और जेंडया की सीक्रेट वेडिंग के बारे में बताने के लिए परिवार के किसी अन्य सदस्य को फोन किया? तो अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, "नहीं, क्योंकि बाकी सब वहीं पर थे।" इसके साथ ही एक्टर ने सीक्रेट वेडिंग के बारे में बहुत अधिक बात करने से साफ इनकार कर दिया।

जेंडया को टॉम हॉलैंड ने बताया बेस्ट पार्टनर
सीक्रेट शादी पर कन्फर्मेशन के अलावा टीम हॉलैंड ने जेंडया संग अपनी बॉन्डिंग पर कहा, "हमारे बिजनेस में कई बार तनावपूर्ण परिस्थिति पैदा हो जाती है और ऐसे में एक मजबूत रिलेशनशिप का होना बहुत ही जरूरी है, जो समय की कसौटी पर खरा उतरे। हम एक-दूसरे का वैसा साथ दे सकते हैं, जो हमारा कोई और नहीं दे सकता, क्योंकि सिर्फ हम दोनों यह जानते हैं कि हमें अपनी जिंदगी कैसे जीनी है। यह एक तरह की लग्जरी है, क्योंकि मुझे नहीं पता जो मेरा उनके साथ है, वह किसी अन्य के साथ कैसा होता। मेरे को वह इंसान मिल चुका है, जिसे मैं ढूंढ रहा था। वह मेरी बेस्ट फ्रेंड भी है और मैं उनके साथ बहुत ही खुश हूं।"

टॉम हॉलैंड से पहले जेंडया के साथ लंबे समय से जुड़ीं उनकी स्टाइलिश लॉ रोच ने एक रेड कारपेट पर बातचीत के दौरान कपल की सीक्रेट वेडिंग की हिंट दे दी थी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, "उनकी शादी हो चुकी है, जो आपने मिस कर दी है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :