Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

IND A vs AFG A 2026: Vaibhav Suryavanshi का खराब फॉर्म जारी, 2 कैच ड्रॉप होने के बावजूद कर बैठे वही गलती

IND A vs AFG A 2026: Vaibhav Suryavanshi का खराब फॉर्म जारी, 2 कैच ड्रॉप होने के बावजूद कर बैठे वही गलती-

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 'करो या मरो' मैच में बल्ले से फिर विफल रहे। उन्होंने 38 रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। ...और पढ़ें








Vaibhav Suryavanshi को मिले दो जीवनदान, फिर भी हुए आउट


Vaibhav Suryavanshi को मिले दो जीवनदान


Vaibhav Suryavanshi अफगानिस्तान ए के खिलाफ फिर बल्ले से फेल


वैभव ने बनाए 38 रन


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Suryavanshi Out: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान-ए के खिलाफ खेले जा रहे 'करो या मरो' मैच में भी बल्ले से फेल हुए। दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे ट्राई सीरीज के पांचवें मैट में इंडिया ए का सामना अफगानिस्तान से है।


ये मुकाबला इंडिया ए का लीग स्टेज का आखिरी मैच है, जिसमें मैच सिर्फ दो अंक नहीं, बल्कि फाइनल की उम्मीदें का भी है। मैच में वैभव पर सबकी नजरें बनी हुई थी। हमेशा की तरह उन्होंने इस बार भी तूफानी शुरुआत की, लेकिन फिर वही गलती उन्हें ले डूबी और वह 38 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, उन्हें दो बार जीवनदान भी मिले, लेकिन 15 साल के लड़का बड़ी पारी से चूक गया।

दरअसल, अफगानिस्तान ए की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई इंडिया ए की प्लेइंग-11 में तीन बदलाव देखने को मिले। प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी ने पारी का आगाज किया। दोनों ने तूफानी अंदाज में टीम को शुरुआत दिलाई। पारी के दूसरे ओवर में अफगानिस्तान ए को वैभव सूर्यवंशी का बड़ा विकेट मिल ही गया था, लेकिन वैभव इस दौरान बाल-बाल बचे।

हुआ क्या कि पारी के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शम्स उर रहमान ने वैभव को जीरो पर आउट कर दिया था। ऑफ स्टंप के बाहर गई गेंद पर वैभव ने प्वाइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हो गई, लेकिन फरीदून दाउदजई ने डाइव लगाकर उनका शानदार कैच रोका।


वैभव पवेलियन लौटने लगे थे, लेकिन तभी रिप्ले में अंपायर ने देखा और उन्हें नॉट आउट दे दिया। रिप्ले में दिखा कि जब बॉल को पकड़ा गया तो फरीदून के हाथ का कुछ हिस्सा जमीन को छू रहा था। इसलिए वैभव यहां आउट होने से बचे। अगर उनका हाथ का हिस्सा जमीन पर नहीं लगता तो वैभव को बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटना पड़ता। इस दौरान इंडिया ए का स्कोर 8/0 था।
दूसरा जीवनदान कब मिला?

इसके बाद पारी के तीसरे ओवर में वैभव को फिर दूसरा जीवनदान मिला। अफगानिस्तान के फील्डर ने उनका आसान सा कैच टपका दिया। उन्होंने फरीदून दाउदजई की गेंद पर बड़ा शॉट खेला था, लेकिन टाइमिंग सही नहीं बेठी और स्क्वायर लेग की तरफ गई गेंद को फील्डर ने आसानी-से पकड़ते हुए कैच ड्रॉप कर दिया। अफगानिस्तान से ये बहुत बड़ी गलती हो गई क्योंकि सूर्यवंशी को दूसरा जीवनदान मिला। इस दौरान वह 11 गेंद पर 8 रन बनाकर खेल रहे थे।
वैभव फिर से हुए फ्लॉप

वैभव सूर्यवंशी दो जीवनदान मिलने के बावजूद बड़ी पारी खेलने से चूके। अच्छी लय हासिल करने के बाद उन्होंने फिर से बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की और यही गलती उन्हें भारी पड़ी। 28 बॉल पर 38 रन की पारी खेलकर खालिद तानीवाल ने फरीदून दावूदजई की बॉल पर उनका कैच लपका। इस तरह वैभव इंडिया ए के लिए चौथा मैच खेलते हुए बल्ले से फ्लॉप हुए।


बता दें कि ट्राई नेशन ए सीरीज के लिए 4 मैच खेलते हुए वैभव ने अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है और उनका बेस्ट स्कोर 44 रन का रहा। उन्होंने कुल मिलाकर 4 मैच में 19 चौके और 3 छक्के लगाए और 117 रन बनाए हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]