Renault Kiger को मिले नए वेरिएंट, अब होगा कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कड़ा मुकाबला

वाहन निर्माता रेनो की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर Renault Kiger को ऑफर किया जाता ...और पढ़ें
-1782286143276_v.webp)
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता रेनो की ओर से भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर Renault Kiger की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को और बेहतर करते हुए नए वेरिएंट्स के साथ लॉन्च कर दिया गया है। इसको कितने नए वेरिएंट्स के साथ ऑफर किया गया है। इनमें किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। किस कीमत पर इनको ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Renault Kiger को मिले नए वेरिएंट्स
रेनो की ओर से काइगर एसयूवी को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को नए वेरिएंट्स के साथ निर्माता की ओर से लॉन्च कर दिया गया है। यह वेरिएंट्स टर्बो और नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के साथ ऑफर किए गए हैं।
कितने मिले वेरिएंट
निर्माता की ओर से इस एसयूवी को चार नए वेरिएंट्स के साथ ऑफर किया गया है। जिनको टर्बो पेट्रोल और नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के विकल्प दिए गए हैं।
टर्बो वेरिएंट्स में कितने विकल्प
रेनो की ओर से टर्बो वेरिएंट्स में पहले तीन विकल्प ऑफर किए जा रहे थे, लेकिन अब टर्बो के साथ कुल पांच विकल्प ऑफर किए गए हैं। टेक्नो वेरिएंट के साथ ही अन्य विकल्पों में पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प ऑफर किया गया है।
नेचुरल एस्पिरेटिड में कितने विकल्प
निर्माता की ओर से टर्बो के साथ ही नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के साथ भी एसयूवी को ऑफर किया जाता है। जिसमें छह वेरिएंट्स के विकल्प मिलते थे जो अब बढ़कर आठ हो गए हैं।
कैसे हैं फीचर्स
रेनो की ओर से काइगर के Evolution+ वेरिएंट में कुछ नए फीचर्स को ऑफर किया गया है। इनमें स्मार्ट एक्सेस कार्ड, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट, वायरलेस स्मार्ट फोन चार्जर, ऑटो एसी और अपडेट की गई फैब्रिक अपहोलस्ट्री शामिल है।
कितनी है कीमत
रेनो काइगर की एक्स शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कीमत इसके एनर्जी मैनुअल के Authentic वेरिएंट की है। इवोल्यूशन मैनुअल वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6.55 लाख रुपये है। इवोल्यूशन प्लस मैनुअल की एक्स शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये, टेक्नो मैनुअल की कीमत 7.55 लाख रुपये, इमोशन मैनुअल की कीमत 8.45 लाख रुपये है।
इसके एएमटी विकल्प के साथ इवोल्यूशन की कीमत 6.99 लाख रुपये, इवोल्यूशन प्लस की कीमत 7.45 लाख रुपये, टेक्नो की कीमत 8.05 लाख रुपये है।
टर्बो इंजन के साथ इवोल्यूशन प्लस मैनुअल की एक्स शोरूम कीमत 7.89 लाख रुपये, टेक्नो टर्बो मैनुअल 8.45 लाख रुपये, टेक्नो टर्बो सीवीटी 9.35 लाख रुपये, इमोशन टर्बो मैनुअल 9.35 लाख रुपये और इमोशन टर्बो सीवीटी की एक्स शोरूम कीमत 10.35 लाख रुपये है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :