Maruti Brezza के बेस वेरिएंट को है घर लाना, एक लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI

वाहन निर्माता मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर Maruti Brezza को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को खरीदकर घर लाने का मन बना रहे ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से भारतीय बाजार में कई कारों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Breeza को बिक्री के लिए ऑफर किया जाता है। अगर आप इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं तो एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट देने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Maruti Brezza कीमत
मारुति की ओर से ब्रेजा के बेस वेरिएंट के तौर पर LXI को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को 8.26 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो 8.26 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 60 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन टैक्स और करीब 33 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद गाड़ी की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 9.26 लाख रुपये हो जाती है।
एक लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर Maruti Brezza के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 8.26 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 8.26 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 13289 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी Car
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 8.26 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 13289 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Brezza के बेस वेरिएंट के लिए करीब 2.90 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 12.16 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला
Maruti की ओर से Brezza को सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Venue, Kia Syros, Kia Sonet, Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO, Citroen Basalt जैसी एसयूवी के साथ होता है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :