OnePlus के शानदार ईयरबड्स की सेल शुरू, 52dB ANC और 54 घंटे की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स

वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 की भारत में बिक्री शुरू हो गई है, जिसमें 52dB ANC और 54 घंटे की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स हैं। ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus Nord Buds 4 ईयरबड्स की भारत में सेल शुरू हो चुकी है। वनप्लस के अफोर्डेबल ब्रांड नॉर्ड के लेटेस्ट ईयरबड्स हाल में इंडियन मार्केट में लॉन्च हुए हैं। इन ईयरबड्स को भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। OnePlus Nord Buds 4 ईयरबड्स के प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इसमें 52dB तक की नॉइस कैंसिलेशन, AI-आधारित कॉल नॉइस रिडक्शन, Bluetooth 6.1 कनेक्टिविटी और केस के साथ सिंगल चार्ज में 54 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है।
OnePlus Nord Buds 4 कीमत
OnePlus Nord Buds 4 को कंपनी ने 3,299 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। फिलहाल लॉन्च ऑफर के तहत इस ईयरबड्स को 3,099 रुपये की इंट्रोडक्टरी प्राइस में खरीदा जा सकता है। वनप्लस नॉर्ड के ईयरबड्स Stellar Black और Astral Teal कलर ऑप्शन में पेश किये गये हैं। इन्हें OnePlus India की वेबसाइट, OnePlus Store एप, OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और दूसरे पार्टनर आउटलेट से खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
OnePlus Nord Buds 4 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
OnePlus Nord Buds 4 में 12mm का टाइटेनियम कोटेट डायनमिक ड्राइवर और एडेप्टिव एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये 52dB तक की नॉइस को कैंसिल कर सकता है। इसके साथ ही कॉल के दौरान नॉइस कम करने के लिए इसमें 6 माइक्रोफोन का सेटअप दिया है, जो एआई प्रोसेसिंग के साथ कॉल के दौरान बाहरी वातावरण के शोर को कम करता है।
इसके साथ ही इसमें OnePlus 3D Spatial Audio, Game Sound Spatial Audio, Master Tuning, और कस्टमाइजेबल इक्वलाइजर कंट्रोल दिया गया है। इसमें Bluetooth 6.1 और Google Fast Pair, Microsoft Swift Pair, और डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी मिलती है। इसके साथ ही Gaming Mode 47ms तक टच लेटेंसी को कम करता है। नॉर्ड का यह ईयरबड्स AI Translate और AI Assistant फंशन सपोर्ट करता है।
OnePlus Nord Buds 4 के एक ईयरबड में 62mAh की बैटरी और चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी है। सिंगल चार्ज में बिना नॉइस कैंसिलेशन के ईयरबड्स 13 घंटे और चार्जिंग केस के साथ 54 घंटे का बैकअप देते हैं। एएनसी के साथ बैटरी 6.5 घंटे और 27 तक साथ देती है। फास्ट चार्जिंग के साथ यह ईयरबड्स 10 मिनट की चार्जिंग में 90 मिनट का बैकअप ऑफर करती है।
OnePlus Nord Buds 4 को कंपनी ने IP55-रेटिंग के साथ पेश किया है। इसके साथ ही यह TÜV Rheinland Battery Health Certification के साथ आती है। इसके साथ ही सिंगल ईयरबड्स का वजन 4.3g और चार्जिंग केस के साथ वजन 42.5g ग्राम है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :