Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Microsoft कर्मचारी का बड़ा आरोप, इस्तीफे के साथ खोली कंपनी की ‘सीक्रेट फाइल’

Microsoft कर्मचारी का बड़ा आरोप, इस्तीफे के साथ खोली कंपनी की ‘सीक्रेट फाइल’


माइक्रोसॉफ्ट के एक कर्मचारी ने इस्तीफा देते हुए कंपनी पर आरोप लगाया है कि उसकी क्लाउड और AI सेवाओं का उपयोग इजरायल द्वारा गाजा में सैन्य अभियानों के ल ...और पढ़ें








Microsoft कर्मचारी का बड़ा आरोप, इस्तीफे के साथ खोली कंपनी की ‘सीक्रेट फाइल’


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के इटली स्थित डेटा सेंटर में काम करने वाले कर्मचारी ने जॉब छोड़ते वक्त कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 26 जून को 'नूर' (Nour) नाम से पहचान रखने वाले इस कर्मचारी ने अपने रेसिग्नेशन के साथ यूरोप में हजारों सहकर्मियों को एक ईमेल भेजा है, जिसमें उन्होंने कंपनी पर आरोप लगाया है कि माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड और AI सर्विस का यूज इजरायल द्वारा गाजा में सैन्य अभियानों के लिए किया जा रहा है। ये ईमेल बाद में No Azure for Apartheid यानी NOAA नाम के कर्मचारी समूह ने पब्लिक किया है।
इन प्लेटफॉर्म को लेकर लगाए आरोप

Critical Environment Technician के तौर करीब दो साल तक काम करने वाले नूर ने ईमेल में लिखा कि वो ऐसी कंपनी का हिस्सा नहीं बने रह सकते, जिस पर उनके अनुसार फिलिस्तीन में हो रही हिंसा को टेक्निकल सपोर्ट देने के आरोप लग रहे हैं। साथ ही उन्होंने ये दावा किया कि माइक्रोसॉफ्ट के यूरोपीय डेटा सेंटर्स का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर निगरानी और AI बेस्ड सैन्य तकनीकों के लिए किया जा रहा है।





इतना ही नहीं नूर ने अगस्त 2025 की एक जांच रिपोर्ट का भी हवाला देते हुए बताया कि इजरायल की Unit 8200 ने माइक्रोसॉफ्ट के Azure प्लेटफॉर्म पर बड़ी मात्रा में इंटरसेप्ट किए गए फिलिस्तीनी फोन कॉल डेटा को स्टोर किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक इस डेटा का इस्तेमाल सैन्य अभियानों की योजना बनाने में किया गया था। हालांकि, AI की मदद से अटैक के लिए टारगेट तय किए जाने जैसे आरोप नूर के व्यक्तिगत दावे हैं, जिनकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
माइक्रोसॉफ्ट का इन आरोपों से इनकार

दूसरी तरफ माइक्रोसॉफ्ट ने इन आरोपों से इनकार किया है। कंपनी का कहना है कि उसे नागरिकों की निगरानी के लिए उसकी टेक्नोलॉजी के यूज की जानकारी नहीं थी और उसकी इंटरनल रिव्यू में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि Azure का इस्तेमाल लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया है। साथ ही कंपनी का ये भी कहना है कि वो नागरिकों की सामूहिक निगरानी को बढ़ावा देने वाली कोई टेक्नोलॉजी उपलब्ध नहीं करवाती।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]