Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

वियतनाम में भारतीय परिवार की शर्मनाक करतूत, रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़; स्टाफ को पीटा

वियतनाम में भारतीय परिवार की शर्मनाक करतूत, रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़; स्टाफ को पीटा


वियतनाम में एक भारतीय परिवार पर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से बदसलूकी का गंभीर आरोप लगा है। रेस्टोरेंट की मालकिन ने कहा कि संपत्ति को नुकस ...और पढ़ें






वियतनाम में भारतीय परिवार पर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ का आरोप (स्क्रीनग्रैब)


डिजिटल डेस्क, हनोई। वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में एक भारतीय परिवार पर वियतनामी रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करने और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगा है। रेस्टोरेंट की मालकिन ऐश्वर्या खन्ना सिंह ने आरोप लगाया कि परिवार ने अपनी गलती मानने के बजाय खुद को 'इन्फ्लुएंसर' बताते हुए न सिर्फ संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।


दरअसल, यह घटना हो ची मिन्ह सिटी के डिस्ट्रिक्ट 1 पर्यटन क्षेत्र में स्थित फेमस भारतीय रेस्टोरेंट बॉम्बे बाइट्स एचसीएम की है। यहां विवाद तब शुरू हुआ जब रेस्टोरेंट के स्टाफ ने परिवार को उनके बच्चे द्वारा भोजन कक्ष में सामान फेंकने से मना किया। रेस्टोरेंट प्रबंधन ने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रख लिया गया है।



रेस्तोरेंट ने इंस्टाग्राम पर इस घटना का विवरण साझा करते हुए कहा कि कर्मचारियों द्वारा माता-पिता से विनम्रतापूर्वक अपने बच्चे को भोजन कक्ष में टिशू पेपर फेंकने से रोकने का अनुरोध करने के परिवार ने इसमें सहयोग करने की बजाय टकराव का रूख अपनाया, उसने होटल स्टाप पर हाथ उठाते हुए धक्का दे दिया, इसके बाद स्थिति बिगड़ गई। इस दौरान इस परिवार ने न सिर्फ संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, बल्कि कर्मचारियों को धमकी भी दी।

हमारे कर्मचारी गुस्से या मनमानी के शिकार नहीं-रेस्टोरेंट की मालकिन

रेस्टोरेंट की मालकिन ऐश्वर्या खन्ना सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हम यह बात बिल्कुल स्पष्ट कर देना चाहते हैं, रेस्टोरेंट कोई खेल का मैदान नहीं है। हमारे कर्मचारी गुस्से या मनमानी के शिकार नहीं हैं। और रुतबा किसी को भी बुनियादी शिष्टाचार से ऊपर नहीं रखता।


नागरिक सजगता का अर्थ है बच्चों को जवाबदेही सिखाना, सार्वजनिक संपत्ति का सम्मान करना और यह समझना कि नियम इसलिए बनाए गए हैं, ताकि हर कोई सुरक्षित और आरामदायक माहौल में रह सके। जब इन मूल्यों की अनदेखी की जाती है, तो इसका असर कर्मचारियों, अन्य मेहमानों और पूरे व्यवसाय पर पड़ता है।"


ऐश्वर्या खन्ना सिंह ने आगे लिखा कि हमारा रेस्टोरेंट सभी पृष्ठभूमि के मेहमानों का स्वागत करता है, लेकिन सभी से सम्मानजनक व्यवहार की अपेक्षा रखता है। संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, अभद्र व्यवहार और कर्मचारियों को धमकाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिथि सत्कार हमारा काम है। बुनियादी शिष्टाचार हर किसी की जिम्मेदारी है।
सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

इन आरोपों ने सोशल मीडिया पर व्यापक बहस छेड़ दी है, जिसमें कई उपयोगकर्ता पर्यटक शिष्टाचार, सार्वजनिक स्थानों पर माता-पिता की जिम्मेदारी और आतिथ्य सत्कार कर्मियों के साथ व्यवहार जैसे मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।


एक यूजर ने लिखा, "यह बेहद घिनौना व्यवहार है। एक व्यवसायी होने के नाते, मैं निश्चित रूप से इसकी जांच करवाता। उन्होंने वेटर को गलत तरीके से छुआ। मुझे नहीं पता वियतनाम के आपराधिक कानून में क्या लिखा है, लेकिन भारत में मारपीट करना दंडनीय अपराध है, और तो और बिना किसी कारण के आपकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना तो और भी जघन्य अपराध है।"
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]