'बिल्ला' बनकर फैलाई दहशत, OG विलेन को अकेला छोड़ गई पत्नी, बेटे की मौत के सदमे से हुआ दर्दनाक अंत

सिनेमा जगत में खलनायक बिल्ला बनकर दशहत फैलाने वाले अभिनेता का दर्दनाक अंत हुआ था। ...और पढ़ें
-1782808491134_v.webp)
सिनेमा का खलनायक बिल्ला (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
फिल्म इंडस्ट्री में हीरो के साथ-साथ विलेन का भी दबदबा देखने को मिलता है। जहां आज के दौर में कुछ लीड एक्टर्स नेगेटिव रोल प्ले कर रहे हैं, तो वहीं गुजरे हुए 70-80 के दशक में कुछ चुनिंदा कलाकार ऐसे थे, जो फिल्मों में सिर्फ और सिर्फ खलनायक बनते थे।
इस आधार पर आज हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के ओजी विलेन बिल्ला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे पूरा बॉलीवुड डरता था। इस अभिनेता का अंत कैसे हुआ, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
सिनेमा का बिल्ला
जिस अभिनेता के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उनका नाम मानिक ईरानी है। मानिक को उनके असली नाम से ज्यादा बिल्ला कैरेक्टर से लोकप्रियता मिली थी। निर्देशक सुभाष घई और एक्टर जैकी श्रॉफ की कल्ट क्लासिक फिल्म हीरो में मानिक ने खूंखार विलेन बिल्ला का किरदार निभाया था।

इसके बाद हर कोई उन्हें इसी नाम से पहचाने लगा। लेकिन बतौर कलाकार मानिक इससे पहले से भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थे। उन्होंने 1974 में आई फिल्म पाप और पुण्य से अपने अभिनय की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने मुख्य खलनायक के गुर्गे का छोटा सा रोल प्ले किया।
-1782811265555.jpg)
इसके बाद वह कालीचरण, डॉन, त्रिसूल, मिस्टर नटवरलाल, शान, सिलसिला, मर्द, नसीब और डैडी जैसी कई मूवीज में नेगेटिव रोल प्ले करते दिखे। इस तरह से मानिक को आज भी हिंदी सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ खलनायक किरदार निभाने वाले अभिनेता के तौर पर याद किया जाता है।
पत्नी ने छोड़ दिया था अकेला
इंटरनेट पर मानिक ईरानी की मौत को लेकर तरह-तरह की रिपोर्ट्स मौजूद हैं। लेकिन अधिकतर में यही जानकारी दी गई है कि वह अपनी निजी जिंदगी में मचे उत्पात से काफी परेशान थे। बताया जाता है कि उनकी पत्नी ने बेटे सहित उन्हें छोड़ दिया था। इसके बाद मानिक अकेले ही अपने बेटे को पालन-पाषण किया था।
बेटे की मौत से पहुंचा गहरा सदमा
लेकिन फिर एक गंभीर बीमारी के चलते उनके बेटा का निधन हो गया, जिसका सदमा मानिक ईरानी बर्दाश्त नहीं कर सके। इसके बाद एक्टर ने शराब का सहारा ले लिया और हद से ज्यादा इसका सेवन करने लगे। अंत में इसी वजह से उनकी दर्दनाक मौत हुई। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया गया कि मानिक ईरानी ने आत्महत्या की थी।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :