74 साल की Zeenat Aman ने लिव-इन में रहने की दी सलाह, खुद प्यार में रहीं असफल; हीरो पति करता था मारपीट!

दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान (Zeenat Aman) ने लिव-इन रिलेशनशिप को अपना सपोर्ट देते हुए कहा कि शादी से पहले एक-दूसरे के साथ तालमेल को परखना चाहिए। ...और पढ़ें

लिव इन रिलेशनशिप पर बोलीं जीनत अमान
HIGHLIGHTS
लिव इन रिलेशनशिप पर बोलीं जीनत अमान
प्यार के मामले में बदकिस्मत रहीं एक्ट्रेस
इंस्टाग्राम पोस्ट पर झेलनी पड़ी थी आलोचना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) अपने विचारों को लेकर हमेशा बोल्ड और खुले तौर पर बात करने वाली रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने लिव इन रिलेशनशिप को लेकर अपना सपोर्ट भी दिखाया और बताया कि आखिर वो क्यों जरूरी है।
क्यों जरूर है रिलेशनशिप?
जीनत अमान ने लिव-इन रिलेशनशिप के लिए अपना समर्थन फिर से दोहराया है। उन्होंने कहा कि ये आज के समय में पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हैं और शादी से पहले एक-दूसरे के साथ तालमेल (कम्पैटिबिलिटी) को समझने के लिए अहम हैं। उनकी यह बात तब आई है जब शादी से पहले कपल्स को साथ रहने की सलाह देने वाली उनकी पिछली इंस्टाग्राम पोस्ट की सीनियर एक्टर सायरा बानो ने आलोचना की थी।
लिव इन रिलेशनशिप पर जीनत की राय
एक इंटरव्यू में जीनत ने कहा, 'आज के दौर में और पहले भी कोई भी चीज हमेशा के लिए नहीं रहती। कानूनी तौर पर कोई वादा करने से पहले आपको यह पक्का कर लेना चाहिए कि आप दोनों के बीच तालमेल कैसा है। यह मेरी राय है। आपको यह जानना जरूरी है कि क्या आप मानसिक और भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठा पाते हैं।
-1782804536364.jpg)
उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप बच्चे पैदा करने की सोच रहे हैं, तो आप उनकी परवरिश कैसे करेंगे? पैसों के मामले में आपकी क्या सोच है? अगर तालमेल ही नहीं है, तो इसका क्या फायदा? क्या आप पंद्रह साल दुखी रहने के बजाय पां च साल खुशी से बिताना पसंद नहीं करेंगे? मैं तो यही मानती हूं'।
जीनत की पोस्ट पर मिली थी आलोचना
लिव-इन रिलेशनशिप पर अपनी पिछली इंस्टाग्राम पोस्ट में, जीनत ने विस्तार से बताया कि वह शादी से पहले साथ रहने का समर्थन क्यों करती हैं। उन्होंने लिखा, 'मेरी पिछली पोस्ट के कमेंट सेक्शन में आपमें से किसी ने मुझसे रिश्ते के बारे में सलाह मांगी थी। यहां एक निजी राय है जो मैंने पहले कभी साझा नहीं की अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो मेरी यही सलाह है कि शादी करने से पहले साथ रहें'।
जीनत अमान की पर्सनल लाइफ
जीनत अमान की लव लाइफ फिल्मों की तरह ही ड्रामैटिक रही है जिसमें जबरदस्त रोमांस, दिल टूटने के अनुभव और मुश्किलों से उबरने की हिम्मत शामिल है। देव आनंद (Dev Anand) ने 'हरे रामा हरे कृष्णा' (1971) में जीनत अमान को कास्ट करके उन्हें सुपरस्टार बना दिया। अपनी ऑटोबायोग्राफी में देव आनंद ने माना कि उन्हें जीनत से बेइंतहा प्यार हो गया था और उन्होंने उन्हें प्रपोज करने के लिए ताज होटल में एक रोमांटिक डिनर प्लान किया था।
-1782804551230.jpg)
हालांकि, वे कभी उन्हें प्रपोज नहीं कर पाए। एक फिल्म प्रीमियर के दौरान फिल्ममेकर राज कपूर को जीनत को गर्मजोशी से किस करते देख उनका दिल टूट गया; उन्हें एहसास हुआ कि जीनत के मन में उनके लिए वैसी भावनाएं नहीं थीं।
शादी में हुईं घरेलू हिंसा की शिकार
1970 के दशक के आखिर में, जीनत एक्टर संजय खान के साथ रिश्ते में आईं और उनसे गुपचुप तरीके से शादी की, जो ज्यादा समय तक नहीं चली। यह रिश्ता जल्द ही हिंसक हो गया। यह रिश्ता मुंबई के एक होटल में हुई एक बहुत ज्यादा चर्चा में रही और बेरहम लड़ाई के बाद खत्म हुआ, जिसमें उन्हें बुरी तरह शारीरिक हिंसा का शिकार होना पड़ा और उनकी एक आंख को हमेशा के लिए नुकसान पहुंचा।
-1782804562390.jpg)
इसके बाद 1985 में उन्होंने एक्टर और बिजनेसमैन मजहर खान से शादी की। उनके दो बेटे थे, अजान और जहान। इस शादी में इमोशनल और फिजिकल शोषण के साथ-साथ बेवफाई के आरोप भी लगे। मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ने के बावजूद, जीनत एक दशक से ज्यादा समय तक इस शादी में बनी रहीं। कुछ तो बच्चों की वजह से और कुछ इसलिए क्योंकि मजहर किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और जीनत ने उनकी देखभाल की। आखिरकार कुछ वक्त बाद दोनों का तलाक हो गया।
जीनत का वर्कफ्रंट
जीनत अमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे पिछली बार नेटफ्लिक्स (Netflix) सीरीज द रॉयल्स में नजर आई थीं। जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर ने अहम भूमिका निभाई थी।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :