House Of The Dragon के इस एपिसोड को किया गया तुर्किए ड्रामे से कॉपी? मिली है 9.4 की धांसू रेटिंग

हाउस ऑफ द ड्रैगन के जिस एपिसोड को दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया। जिसे देखकर वह इमोशनल हो गए, वह 10 साल पहले रिलीज हुई तुर्किए सीरीज का कॉपी निकला, ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय सीरीज 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' (House Of The Dragon) देखने के बाद फैंस एम्मा डी आर्सी (Emma D’Arcy)की तारीफों के पुल बांधते हुए नहीं थक रहे हैं। इस सीरीज का सोमवार को दूसरा एपिसोड सामने आया, जिसमें वह अपने सबसे बड़े बेटे 'प्रिंस जैकेरिस' की मौत से बाद गहरे शोक में डूब जाती हैं।
जिस तरह से एम्मा ने अपने 'रैनीरा टारगेरियन' रोल में जान फूंकी, वह देखकर फैंस के भी रोंगटे खड़े कर दिए। हालांकि, कुछ यूजर्स को यह संदेह हुआ कि ये सीन वह पहले भी स्क्रीन पर देख चुके हैं।
'हाउस ऑफ द ड्रैगन' के दूसरे एपिसोड को मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
'हाउस ऑफ द ड्रैगन' के सेकंड एपिसोड 'क्वीन लैंडिंग' को 10 में से 9.4 की रेटिंग मिली है, जो सबसे बेहतर है। इस एपिसोड की शुरुआत गुलेट की लड़ाई के सीन के साथ होती है, जहां बेला प्रिंस जैकेरिस उर्फ 'जेस' की बॉडी को ड्रैगन स्टोन में वापस लेकर आती है। पूरी तरह से भावनाओं से ओत-प्रोत करने वाले इस सीन में रैनीरा अपने पहले बेटे की मौत के शोक में पूरी तरह से डूब जाती है।
एक तरफ जहां हाउस ऑफ द ड्रैगन का ये एपिसोड लोगों को बेहद पसंद आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ यह सबसे बेहतरीन सीक्वेंस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बन चुका है। इस दमदार सीन की तुलना लोगों ने तुर्किए तुर्किएके ऐतिहासिक ड्रामे 'मैग्निफिसेंट सेंचुरी: कोसेम' से करनी शुरू कर दी है, जिसमें बेरेन सात ने कोसेम सुल्तान की भूमिका अदा की है।

रैनीरा और कोसेम के इमोशनल सीन के बीच है समानताएं
हाउस ऑफ द ड्रैगन के इस सीन के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' की रैनीरा और कोसेम के सीन के बीच समानताएं देखने को मिल रही हैं। 10 साल पहले रिलीज हुए तुर्किए ड्रामा 'मैग्निफिसेंट सेंचुरी: कोसेम' सीरीज की कहानी में महपेकर कोसेम सुल्तान के जीवन की कहानी को दर्शाया गया है, जो महिलाओं के सल्तनत काल के दौरान ओटोमन इतिहास की सबसे पावरफुल महिला है।
इस तुर्किए ऐतिहासिक ड्रामा के दो सीजन आए थे। 2015 में रिलीज हुए इस ड्रामे के 10 साल बाद 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' के एपिसोड 2 आने के बाद दोनों का एक वीडियो कोलाज करके बनाया गया है, जिसमें कोसेम अपने बेटे की मौत से सदमे में है। दोनों ही सीरीज में पावरफुल रानियां अपने बेटों के पार्थिव शरीर की तरफ धीरे से चलकर आ रही हैं और फिर व्याकुल होकर गिर जाती हैं। इसके अलावा उनके हाव भाव से लेकर, बैक ग्राउंड से लेकर बेटे पर हाथ रखने का अंदाज दोनों सीरीज के बीच काफी कुछ सिमिलर है।
डायलॉग्स तक इन्होंने सिमिलर रखें हैं- यूजर्स
प्रोडक्शन हाउस की तरफ से जहां दोनों सीन कॉपी होने को लेकर किसी भी तरह के आरोप नहीं लगाए गए हैं, वहीं दर्शकों की नजर से यह नहीं बच पाया है। एक यूजर ने लिखा, "मैं सच में जब कल रात ये सीन देख रही थी, तो मेरे दिमाग में ये ख्याल आ रहा था कि मैंने ये देखा है। तुर्किये ड्रामा देखने वाले दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, "ओह माय गॉड...मुझे ऐसा लगा कि सिर्फ मैंने ही दोनों सिनेमा के बीच यह सिमिलैरिटी नोटिस की है।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "डायलॉग्स में भी काफी सिमिलैरिटी है, क्योंकि दोनों में यही दिखाया गया ह कि दोनों ही चाहते हैं कि उनके बच्चे इस पर रिस्पांस करें।"

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :