Nothing का 6,000 mAh बैटरी वाला किफायती 5G फोन, 8GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

नथिंग अगले हफ्ते 7 जुलाई को अपना नया बजट-फ्रेंडली Nothing Phone 4b लॉन्च करेगा, जिसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मिलेगा। ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ वक्त से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि Nothing अपने बजट-फ्रेंडली CMF स्मार्टफोन लाइन-अप को धीरे-धीरे बंद करके Nothing ब्रांड के तहत ही किफायती डिवाइस पेश करने वाला है। Nothing Phone (4b) के साथ इस बदलाव की शुरुआत हो सकता है। नथिंग अगले हफ्ते इस फोन को लॉन्च कर सकता है।
अगले हफ्ते डिवाइस के लॉन्च से पहले X पर इसके कुछ स्पेक्स शेयर किए गए हैं। साथ ही फोन की लाइव तस्वीरें भी सामने आ हैं जिसमें हैंडसेट तीन कलर ऑप्शन में दिखाई दे रहा है, जबकि 'About Phone' के लीक हुए स्क्रीनशॉट से इसके स्पेसिफिकेशन की भी पुष्टि हो गई है, जिसमें चिपसेट, बैटरी, कैमरा और Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 शामिल है।
Nothing Phone 4b लॉन्च डेट और कीमत
नथिंग का नया Phone 4b अगले हफ्ते 7 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च के बाद ये डिवाइस भारत में Flipkart और बेंगलुरु में Nothing के स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। Nothing ने अभी तक Phone (4b) की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इसके बताए गए स्पेसिफिकेशन के बेस पर उम्मीद है कि भारत में इस हैंडसेट की कीमत 25 हजार रुपये से कम हो सकती है।
फोन की कुछ तस्वीरें भी लीक हुई हैं जिसमें डिवाइस तीन अलग-अलग कलर ब्लैक, वाइट और ब्लू में दिखाई दे रहा है। साथ ही इस फोन में कंपनी का सिग्नेचर सेमी-ट्रांसपेरेंट रियर पैनल डिजाइन देखने को मिलने वाला है।
Nothing Phone 4b के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो डिवाइस में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन के सेटिंग्स पेज का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है जिससे पता चलता है कि डिवाइस में Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 मिलेगा।
फोन को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मिलने वाला है, जो क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट हो सकता है। इसके साथ ही फोन में 8GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।
Nothing Phone 4b के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए इस डिवाइस में खास OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिल सकता है, जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिल सकती है, जो इसे किसी भी Nothing स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बना देगी। अगर ये डिटेल्स सही साबित हो जाती हैं, तो बैटरी कैपेसिटी में बढ़ोतरी से गेमिंग, स्ट्रीमिंग और रोजाना के इस्तेमाल के लिए पिछले Nothing डिवाइस की तुलना में काफी बेहतर बैटरी लाइफ मिल सकती है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :