Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

OnePlus का 8,000 mAh बैटरी वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, 50MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स

OnePlus का 8,000 mAh बैटरी वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, 50MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स

OnePlus आज भारत में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज का पहला फोन OnePlus N6 लॉन्च कर रहा है, जिसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स हैं। ...और पढ़ें








OnePlus का 8,000 mAh बैटरी वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, 50MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus आज यानी 30 जून को भारत में एक नई स्मार्टफोन सीरीज का पहला फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को OnePlus N6 के नाम से पेश करने वाली है जो किफायती सेगमेंट में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने आने वाले N6 के कई फीचर्स का खुलासा भी कर दिया है।


डिवाइस में स्नैपड्रैगन चिपसेट, हाई-रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलने वाली है। साथ ही फोन इस सेगमेंट में सबसे बड़ा VC कूलिंग सिस्टम भी ऑफर करेगा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...


OnePlus N6 की लॉन्च डिटेल्स

OnePlus N6 आज भारत में दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च के बाद आप इस फोन को Amazon, OnePlus की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल चैनल्स के जरिए खरीद सकेंगे। फोन मिडनाइट ग्रीन और फ्रेश मिंट कलर में आएगा। फोन की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है।

OnePlus N6 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OnePlus N6 में 120Hz डिस्प्ले मिल सकता है, जिससे स्क्रॉलिंग, एप स्विचिंग और सपोर्टेड गेम्स का एक्सपीरियंस काफी स्मूद होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है, जिससे पता चलता है कि OnePlus लॉन्च के टाइम एक ही मेनस्ट्रीम वैरिएंट पर फोकस करेगा।
OnePlus N6 के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है जो 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। सामने की तरफ फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।


हालांकि फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बैटरी बताई जा रही है। यह OnePlus स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरियों में से एक होगी। साथ ही इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज भी होगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]