8000mAh बैटरी वाला Oneplus का नया 5G फोन हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा और MediaTek का दमदर प्रोसेसर

वनप्लस ने भारत में अपना बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है, जिसमें MediaTek Dimensity 6360 चिपसेट और 8,000mAh की दमदार बैटरी है। ...और पढ़ें

OnePlus N6 भारत में ₹22,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च।
8,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
4 जुलाई से अमेजन प्राइम डे सेल में उपलब्ध होगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस का बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी के लेटेस्ट N सीरीज का पहला स्मार्टफोन है, जिसे अफोर्डेबल प्राइसिंग में पेश किया गया है। इस फोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 6000 सीरीज चिपसेट, 8,000mAh बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया है। इस फोन के बैक में सिंगल कैमरा दिया है, जो स्क्वायर शेप मॉड्यूल में दिया गया है।
OnePlus N6 कीमत और सेल डिटेल्स
OnePlus N6 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 4GB की रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ 22,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 6GB + 128GB के साथ 24,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है।
OnePlus N6 स्मार्टफोन की पहली सेल अमेजन पर 4 जुलाई से प्राइम डे सेल के साथ शुरू होगी। यह फोन Fresh Mint और Midnight Green कलर ऑप्शन में आएगा।
अमेजन प्राइम डे सेल के दौरान कंपनी 1,000 का एक्सक्लूसिव डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही एक्सिस बैंक और एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिल रहा है।

OnePlus N6 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
OnePlus के N सीरीज का यह फोन डुअल SIM हेंडसेट है, जो लेटेस्ट Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर रन करता है। वनप्लस का कहना है कि इस फोन को दो OS अपग्रेड और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
OnePlus N6 स्मार्टफोन में 6.75-इंच का HD LCD टचस्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह फोन IP65 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया गया है।

वनप्लस का यह फोन MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट के साथ आता है। OnePlus N6 स्मार्टफोन ने AnTuTu बेंचमार्क में 6,15,800 पॉइंट्स हासिल किए हैं। थर्मल मैनेजमेंट के लिए OnePlus N6 में वैपोर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन दिया है। इसमें 5,300 sq mm का हीट डिसिपैशन एरिया है।
OnePlus N6 में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर, 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। OnePlus N सीरीज का यह फोन 1080p/60 fps पर वीडियो रिकॉर्ड करता है। इसके साथ ही यह फोन Dual-View वीडियो मोड भी दिया गया है।
OnePlus N6 स्मार्टफोन में 8,000mAh की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में तीन दिन की बैटरी लाइफ ऑफर तरता है। यह फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :