Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'खुद ठेले पर जाकर...' Dia Mirza के 5 साल के बेटे ने डिलीवरी ब्वॉय को दिया ज्ञान, नेटिजन्स ने एक्ट्रेस को कर दिया ट्रोल




'खुद ठेले पर जाकर...' Dia Mirza के 5 साल के बेटे ने डिलीवरी ब्वॉय को दिया ज्ञान, नेटिजन्स ने एक्ट्रेस को कर दिया ट्रोल


प्लास्टिक बैग इस्तेमाल करने पर डिलीवरी ब्वॉय को अपने बेटे द्वारा डांटे जाने की बात बताने के बाद, दीया मिर्जा (Dia Mirza) को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना ...और पढ़ें








सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं दीया मिर्जा

HIGHLIGHTS

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं दीया मिर्जा


डिलीवरी बॉय को डांटने पर बेटे का किया था सपोर्ट


लोगों ने इंटरनेट पर लगा दी क्लास



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा (Dia Mirza) को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एक घटना का जिक्र किया जिसमें उनके 5 साल के बेटे, अव्यान आजाद रेखी ने एक बड़े डिलीवरी बॉय को सही-गलत का पाठ पढ़ाया।
दिया ने शेयर किया इंसीडेंट

दरअसल दिया हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में शामिल हुईं। वहां क्लाइमेट चेंज और प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल के सख्त विरोध के बारे में बात करते हुए उन्होंने एक घटना बताई। इसमें उनके बेटे ने एक डिलीवरी ब्वॉय को इसलिए टोका क्योंकि वह नारियल प्लास्टिक बैग में और साथ में प्लास्टिक स्ट्रॉ लेकर आया था।

दीया मिर्जा ने क्या कहा?


पॉडकास्ट पर बात करते हुए, दीया ने कहा, 'नारियल वाले ने नारियल डिलीवर किया और नारियल पानी प्लास्टिक की थैलियों में प्लास्टिक स्ट्रॉ के साथ आने से ज्यादा मेरा खून जलता है। तो यह लड़का, बिचारा, उसे नहीं पता था कि वह किसे डिलीवर कर रहा है। तो अव्यान ने दरवाजा खोला और उसने अपनी कमर पर हाथ रखकर कहा, 'भैया प्लास्टिक में लेकर आए हैं, हमारे घर में प्लास्टिक अलाउड नहीं है, आप उसको प्लास्टिक से निकालो, उसको नीचे रखो और प्लास्टिक और स्ट्रॉ ले जाओ।'




Imagine talking so rudely and with such entitlement to someone who’s literally providing you a service in 40 degree centigrade😭

The entitlement is unreal - it blinds them to basic respect and decency.

If you don’t plastic just go to the thela and buy it yourself and carry it… pic.twitter.com/DUVpukfnAH— Meme Flix (@meme_flix) June 29, 2026
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहीं दीया मिर्जा

जहां सोहा ने अव्यान के व्यवहार की तारीफ की, वहीं कई सुनने वालों को उस छोटे बच्चे का बर्ताव और दीया का उसे सपोर्ट करना सही नहीं लगा। पॉडकास्ट का यह क्लिप तेजी से वायरल हो गया। एक कमेंट में दीया को 'एंटाइटल्ड' (खुद को खास समझने वाली) कहा गया और लिखा गया, 'सोचिए, कोई आपको 40 डिग्री सेल्सियस गर्मी में सर्विस दे रहा है और आप उससे कितनी बदतमीजी और घमंड से बात कर रहे हैं, यह घमंड हद से ज्यादा है।

एक ने लिखा, 'अगर आपको प्लास्टिक नहीं चाहिए, तो खुद ठेले पर जाकर खरीदिए और पेपर बैग में ले जाइए और फिर यही लोग कैमरे पर बहुत सभ्य और 'असली' होने का दिखावा करते हैं... क्या मजाक है।



There is a level of tone deafness that comes with privilege. Your job as you gain more and more privilege is to protect yourself against that tone deafness. This doesn’t just apply to celebrities. We are all victims to it. Saavdhan rahe, satarak rahe aur aache dost banaye jo… https://t.co/EutTxFe4d9— Gurpriya (@GurpriyaSidhu) June 30, 2026



एक और कहा कि खुद दीया भी ऐसे मेकअप प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती होंगी जो प्लास्टिक के कंटेनर में आते हैं, लेकिन वह इस बारे में कुछ नहीं कहतीं। एक बच्चा नारियल बेचने वाले गरीब आदमी को डांटता है- जो चिलचिलाती गर्मी में घर-घर जाकर नारियल बेचकर अपना गुजारा करता है और उससे कहता है कि 'अपना प्लास्टिक वापस ले जाओ', जबकि बड़े लोग इसे 'एक बड़े व्यक्ति के सामने डटकर खड़े होने' के तौर पर सराहते हैं।
दीया मिर्जा के बारे में

दीया मिर्जा ने 2021 में मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की। उसी साल उनके बेटे अव्यान का जन्म हुआ। इससे पहले उनकी शादी प्रोड्यूसर साहिल संघा से हुई थी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]