Google का ये नया AI Speaker बना सकता है आपके रूम को मिनी होम थिएटर, शुरू हुई प्री-बुकिंग

गूगल ने अपने नए AI-पावर्ड Google Home Speaker को Gemini for Home के साथ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में अनाउंस कर दिया है, जिसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल ने अपने नए AI-पावर्ड स्मार्ट स्पीकर Google Home Speaker को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में अनाउंस कर दिया है। इसी के साथ स्पीकर के प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिए गए हैं। इस डिवाइस में कंपनी का नया वॉइस असिस्टेंट Gemini for Home देखने को मिल रहा है, जो यूजर्स को मल्टीटास्किंग, Gemini Live और Home Briefs जैसी कई सुविधाएं दे रहा है।
खास बात ये है कि स्पीकर में 360-डिग्री ऑडियो, डायनामिक लाइट रिंग और AI फीचर्स भी मिल रहे हैं। चलिए पहले इसकी कीमत पर एक नजर डालते हैं...
Google Home Speaker की कीमत
कीमत की बात करें तो Google Home Speaker की कीमत 99.99 डॉलर यानी करीब 8,900 रुपये रखी गई है। फिलहाल ये स्पीकर अमेरिका और न्यूजीलैंड समेत कुछ चुनिंदा मार्केट में ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी पहली शिपिंग 25 जून से शुरू हो सकती है। कंपनी इस स्पीकर को चार कलर Berry, Hazel, Jade और Porcelain में खरीदने का मौका दे रही है।
Gemini AI देगा स्मार्ट एक्सपीरियंस
कंपनी ने इस नए वाले Google Home Speaker को खास तौर पर Gemini for Home के लिए तैयार किया है। इसमें लगी लाइट रिंग डायनामिक ग्लो के जरिए विजुअल फीडबैक दिखाती है, जिससे ये पता चलता है कि Gemini आपको सुन रहा है या किसी बात को सोच रहा है, जवाब दे रहा है या Gemini Live मोड में वर्क कर रहा है।
इतना ही नहीं इस स्पीकर से यूजर्स एक ही कमांड से कई काम कर सकते हैं। स्पीकर से Gemini Live को एक्सेस करने के अलावा ‘Home Briefs’ फीचर का यूज भी किया जा सकता है, जो घर से बाहर रहने के दौरान हुई एक्टिविटीज की समरी देता है।
360-डिग्री ऑडियो के साथ मिनी होम थिएटर
खास बात ये है कि Google Home Speaker में 58mm का फुल-रेंज ड्राइवर देखने को मिल रहा है, जो 360-डिग्री ओमनीडायरेक्शनल साउंड आउटपुट दे रहा है। साथ ही ये स्पीकर Google TV Streamer के साथ भी अच्छे से काम करता है और दो स्पीकर को पेयर करके यूजर्स अपने लिविंग रूम को इसके जरिए मिनी होम थिएटर में चेंज कर सकते हैं।
कैसा है प्रोसेसर और कनेक्टिविटी?
स्पीकर को पावर देने के लिए इसमें क्वाड-कोर Cortex-A55 प्रोसेसर मिल रहा है, जिसके साथ AI प्रोसेसिंग के लिए डेडिकेटेड NPU भी मिल रहा है। स्पीकर में 1GB LPDDR4 RAM और 4GB eMMC स्टोरेज भी मिल रही है।
स्पीकर में तीन फार-फील्ड माइक्रोफोन और माइक्रोफोन को इंस्टेंट ऑफ करने के लिए एक म्यूट स्विच भी मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए स्पीकर में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और Thread 1.3 Border Router सपोर्ट भी मिल रहा है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :