Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

आ गया शाहिद कपूर, कृति सेनन की फिल्म का रिजल्ट, कैसा रहा एडवांस कलेक्शन?

आ गया शाहिद कपूर, कृति सेनन की फिल्म का रिजल्ट, कैसा रहा एडवांस कलेक्शन?

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' की एडवांस बुकिंग खुल गई है। फिल्म को फिलहाल पहले हफ्ते में 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' स ...और पढ़ें





'कॉकटेल 2' ने एडवांस बुकिंग में 3.67 करोड़ कमाए।


फिल्म के 57 हजार से अधिक टिकट बिक चुके।


शाहिद-कृति की फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को रिलीज।



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म के गानों और ट्रेलर ने रिलीज से पहले ही अच्छी-खासी चर्चा बटोर ली है। वहीं 14 जून से फिल्म की एडवांस बुकिंग भी खोल दी गई थी।
कितना हुआ एडवांस बुकिंग कलेक्शन?

शुरुआत में तो बुकिंग के आंकड़े कम थे, लेकिन अब जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज नजदीक आ रही है, प्री-सेल्स में सुधार हो रहा है। सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, 'कॉकटेल 2' के पहले दिन के लिए अब तक 57 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जो कि काफी अच्छा आंकड़ा है। फिल्म ने अब तक ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर 1.97 करोड़ रुपये की कमाई की है, और ब्लॉक सीटों को मिलाकर यह कलेक्शन 3.67 करोड़ रुपये हो जाता है।





एडवांस बुकिंग के आंकड़े बहुत अच्छे तो नहीं हैं, लेकिन बुरे भी नहीं हैं। 'कॉकटेल 2' के पास प्री-सेल्स के दौरान बेहतर कमाई करने के लिए अभी भी गुरुवार का दिन है। इसलिए, यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की ओपनिंग-डे की कमाई क्या रहती है।

कब रिलीज होगी कॉकटेल 2?

'कॉकटेल 2' 19 जून को रिलीज होने वाली है और इसके साथ कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। यहां तक कि पिछले हफ्ते रिलीज हुई 'मैं वापस आऊंगा' और 'भारत भाग्य विधाता', भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इस वजह से कॉकटेल 2 से मेकर्स को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। लेकिन अभी रास्ता बिल्कुल साफ नहीं है। 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' अपने दूसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' को कड़ी टक्कर दे सकती है।




वहीं रिलीज से कुछ दिनों पहले ही 'कॉकटेल 2' के मेकर्स ने 'तुम्हीं हो बंधु' गाने का रीक्रिएटेड वर्शन रिलीज कर दिया है। इस ट्रैक का नाम 'बंधु 2.0' है और इसे इंटरनेट यूजर्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिलहाल तो कॉकटेल 2 का भाग्य 19 जून के डेटा पर निर्भर है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]