Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

3 घंटे 14 मिनट की Historical Drama ने ओटीटी पर जमाया कब्जा, ट्रेंडिंग में टॉपर निकली नई फिल्म

3 घंटे 14 मिनट की Historical Drama ने ओटीटी पर जमाया कब्जा, ट्रेंडिंग में टॉपर निकली नई फिल्म


मौजूदा समय में ओटीटी पर भारतीय सिनेमा की एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म ने धमाल मचा रखा है। ...और पढ़ें








ओटीटी पर छाई ये मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)


ओटीटी पर धमाल मचा रही है फिल्म


ब्लॉकबस्टर रही थी ये हिस्टोरिकल ड्रामा


इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कर रही है ट्रेंड


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर आए दिन कुछ न कुछ नया रिलीज होता रहता है। थिएटर्स के बाद ओटीटी पर फिल्में रिलीज होने का चलन आज के दौर में आम हो गया है। हाल ही में एक ऐसी हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म को ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया।


अब ये मूवी ओटीटी पर टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है और हर कोई इसके बारे में जमकर चर्चा कर रहा है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है।
ओटीटी पर छाई ये मूवी

जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह मराठा साम्राज्य के एक महान योद्धा की बायोपिक है और मराठी फिल्म इंडस्ट्री से नाता रखती है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) की जा रही है।




जी हां बीते 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली राजा शिवाजी करीब दो महीने बाद ओटीटी पर आई है और आते ही इस फिल्म ऑडियंस का दिल जीत लिया है। इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। सिनेमाघरों में सफलता पूर्वक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के बाद अब ये फिल्म बीते हफ्ते ओटीटी पर आई है।





आलम ये है कि राजा शिवाजी फिलहाल नेटफ्लिक्स की टॉप-10 मूवीज की लिस्ट में नंबर-2 के पायदान पर ट्रेंड कर रही है, जो ये बताने के लिए काफी है कि वाकई इस हिस्टोरिकल ड्रामा ने जनता का मन मोह लिया है। राजा शिवाजी में रितेश देशमुख ने महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका को अदा किया।


रितेश ने सिर्फ इस फिल्म में लीड रोल ही प्ले नहीं किया है, बल्कि वह राजा शिवाजी के डायरेक्टर भी रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, जेनेलिया डीसूजा, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, फरदीन खान और सलमान खान जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं।
कमाई में निकली अव्वल

मालूम हो कि राजा शिवाजी ने अपनी धमाकेदार कमाई के दम पर मराठी सिनेमा की इतिहास बदला है। इस फिल्म ने 120 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कारोबार किया है और इसके साथ ही ये मराठी फिल्म इंडस्ट्री की हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी भी बनी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड सैराट के नाम दर्ज था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]