इंग्लैंड की टेस्ट टीम में लौटे कप्तान बेन स्टोक्स, इस खिलाड़ी की भी हुई वापसी

नाइट क्लब विवाद के कारण दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए बेन स्टोक्स की तीसरे मैच के लिए इंग्लैंड टीम में वापसी हुई है। उनके अलावा गस एटकिंसन भी टीम में लौ ...और पढ़ें
-1782103213333_v.webp)
इंग्लैंड टीम में लौटे बेन स्टोक्स
तीसरे टेस्ट के लिए बेन स्टोक्स की इंग्लैंड टीम में वापसी
गस एटकिंसन भी टीम में लौटे
सीरीज इस समय 1-1 से बराबर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नाइट क्लब मामले के कारण दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिए गए इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स की न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के लिए टीम में वापसी हुई है। वह 25 जून से नॉटिंघम में शुरू हो रहे मैच में टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
उनके अलावा नाइट क्लब में स्टोक्स के साथ फंसने वाले तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की भी टीम में वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ी लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल करने के बाद जश्न मनाने एक क्लब गए थे जहां दोनों की लड़ाई हो गई थी। इसी कारण दोनों को दूसरे मैच से बाहर कर दिया गया था।
खिलाड़ियों का नहीं है दोष
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार को एक बयान जारी कर बताया कि जांच के बाद नाइट क्लब में हुए विवाद में खिलाड़ियों को दोषी नहीं माना जा सकता। बोर्ड के मुताबिक, एटकिंसन साबित नहीं होने वाले अटैक के पीड़ित हैं जबकि स्टोक्स किसी तरह के मामले में न ही फंसे और न ही वह इसके चश्मदीद हैं।
हालांकि दोनों को लिखित में अनुबंध संबंधी नियम तोड़ने को लेकर चेतावनी दे दी गई है। ईसीबी ने हाल ही में टीम के खिलाड़ियों पर मिडनाइट कर्फ्यू लगाया था। ऐसा बोर्ड ने इसलिए किया था क्योंकि टीम के खिलाड़ियों का बाहर जाकर शराब पीने की कई सारी खबरें आ रही थीं। स्टोक्स और एटकिंसन ने इस नियम का उल्लंघन किया और इसी कारण दोनों को लिखित चेतावनी दे दी गई है। दोनों दूसरे मैच में तो नहीं खेले थे, लेकिन काउंटी क्रिकेट में जरूर खेले थे।
ये खिलाड़ी गए बाहर
दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी के बाद युवा खिलाड़ियों को बाहर जाना पड़ा है। सोनी बेकर और जेम्स रियू वो नाम है जो बाहर गए हैं। दोनों को द ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग-11 में मौका मिला था।
तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम:- बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलिया गे, ओली रॉबिनसन, जो रूट, जेमी स्मिथ, जॉश टंग।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :