भारत से हार के बाद अफगानिस्तानी कप्तान को लगा एक और झटका, ICC ने बार-बार नियम तोड़ने पर लगाई फटकार

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे में शानदार शतक जमाने वाले अफगानिस्तान के कप्तान हसमतुल्लाह शाहिदी को आईसीसी ने नियम तोड़ने क ...और पढ़ें

अफगानी कप्तान को लगी फटकार
अफगानिस्तान के कप्तान को आईसीसी ने लगाई फटकार
तीसरे वनडे में अफगानी कप्तान ने किया था नियमों का उल्लंघन
भारत ने अफगानिस्तान को 3-0 से दी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से हरा दिया। सीरीज का आखिरी मैच चेन्नई में खेला गया था और इसमें अफगानिस्तान के कप्तान हसमतुल्लाह शाहिदी ने शानदार शतक जमाया था। हालांकि, अपनी पारी के दौरान उन्होंने बार-बार नियम तोड़ा था और अब उन्हें आईसीसी ने फटकार लगाई है।
शाहिदी ने इस मैच में 131 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली थी जिसमें 13 चौके और एक छक्का मारा था। अपनी पारी के दौरान शाहिदी बार-बार पिच के प्रतिबंधित एरिया पर आ रहे थे और इसी कारण आईसीसी ने अब उन्हें फटकार लगाई है।
मिली चेतावनी
आईसीसी ने एक बयान जारी कर बताया है कि शाहिदी ने आचार संहिता के लेवल-1 के अनुच्छेद 2.10.10 का उल्लंघन किया है और इसी कारण उनको फटकार लगाई गई है। इसके अलावा उनके खाते में एक डीमेरिट अंक भी डाला गया है। ये उनका 24 महीनों में पहला अपराध है इसलिए सिर्फ चेतावनी देकर और डीमेरिट अंक के देकर छोड़ दिया गया है।
शाहिदी को दो बार मैदानी अंपायर ने चेतावनी दी थी। सबसे पहले उन्हें पारी के 31वें ओवर में चेतावनी मिली थी। इसके बाद 40वें ओवर में भी उन्होंने दोबारा ऐसा किया जिसके कारण अफगानिस्तान को पांच रनों की पेनाल्टी मिली। अफगानिस्तान के कप्तान ने अपनी गलती मान ली है और सजा को स्वीकार कर लिया है।
ऐसा रहा था मैच
अफगानिस्तान की टीम इस मैच में पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई थी और 44.2 ओवरों में 218 रनों पर ही ढेर हो गई थी। उसके लिए शाहिदी के अलावा अजमतुल्लाह ओमरजई ने अर्धशतक जमाया था। उन्होंने 56 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 50 रनों की पारी खेली थी।
भारत ने 28.4 ओवरों में एक विकेट खोकर ये टारगेट हासिल कर लिया था। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के बल्ले से 86 गेंदों पर 14 चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 110 रन निकले थे। रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 79 रनों की पारी खेली।

Post A Comment
No comments :