रांची में संदिग्ध आतंकी नेटवर्क मामले में अमन-सायन को रिमांड पर लेने की तैयारी, ओमान से लेकर दुबई तक फैले तार

रांची में संदिग्ध आतंकी नेटवर्क की जांच में एटीएस अमन अंसारी और सायन को रिमांड पर लेगी। इससे राणा कनेक्शन के विदेशी संपर्कों, फंडिंग और दुबई-ओमान तक फ ...और पढ़ें

HIGHLIGHTS
एटीएस अमन अंसारी और सायन को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
राणा कनेक्शन के विदेशी संपर्कों, फंडिंग और नेटवर्क की जांच होगी।
दुबई, ओमान, मुंबई, अमृतसर तक फैले आतंकी तारों की पड़ताल जारी।
रांची में सामने आए संदिग्ध आतंकी नेटवर्क और राणा कनेक्शन की जांच को आगे बढ़ाते हुए एटीएस अब गिरफ्तार आरोपितों अमन अंसारी और सायन को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
एटीएस का मानना है कि दोनों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं, जिससे पूरे नेटवर्क की परतें खुल सकती हैं। इस मामले में गिरफ्तार सैफ की तबीयत फिलहाल ठीक नहीं है। उसके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद एटीएस उससे भी विस्तृत पूछताछ करेगी।
10 दिनों के ओमान से लौट गया था अमन
एजेंसी को उम्मीद है कि सैफ से पूछताछ के दौरान विदेश संपर्कों, फंडिंग और नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। जांच के दौरान एटीएस को जानकारी मिली है कि अमन अंसारी दुबई जाने से पहले ओमान गया था। हालांकि वहां उसे कोई काम नहीं मिल पाया।
बताया जा रहा है कि वह करीब दस दिनों तक ओमान में रहा और उसके बाद मुंबई लौट आया था। जांच में यह भी सामने आया है कि मुंबई से जिशान नामक एक एजेंट ने उसकी दुबई जाने की व्यवस्था की थी। एटीएस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जिशान की भूमिका केवल विदेश भेजने तक सीमित थी या उसका संबंध किसी बड़े नेटवर्क से भी है।
अमृतसर में काम कर रहे राणा के लोग
एटीएस को जांच के दौरान यह भी सूचना मिली है कि अमृतसर में बीर नामक एक व्यक्ति कथित तौर पर राणा के लिए काम करता है। एजेंसी इस सूचना को काफी गंभीरता से ले रही है और बीर की गतिविधियों तथा उसके संपर्कों की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
एटीएस का मानना है कि बीर के जरिए राणा नेटवर्क की कार्यप्रणाली और उसके सहयोगियों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।
इसी कड़ी में एटीएस की एक टीम जल्द ही मुंबई और अमृतसर रवाना हो सकती है। मुंबई में जिशान और उससे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी, जबकि अमृतसर में बीर के नेटवर्क और उसके संपर्कों की जांच की जाएगी।
एटीएस का मानना है कि विभिन्न राज्यों में फैले संपर्कों की कड़ियों को जोड़कर ही पूरे मामले का खुलासा संभव होगा। एटीएस फिलहाल सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और मामले से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका का सत्यापन किया जा रहा है।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :