रांची में महिला से दुष्कर्म के बाद शव को 10 मीटर तक घसीट गाड़ी से कुचला, शरीर की 42 हड्डियां टूटी

रांची के तुपुदाना में एक महिला का शव सड़क पर मिला, जिसकी पहचान रेखा के रूप में हुई है। पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या और शव को कुचलने के सबूत मिले हैं ...और पढ़ें

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
तुपुदाना ओपी क्षेत्र में रविवार की सुबह सिरी गांव के समीप सड़क पर एक महिला का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गया। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने तुपुदाना पुलिस को दिया।
महिला की हत्या की खबर पाकर मौके पर तुपुदाना पुलिस एवं हटिया डीएसपी पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक जांच टीम एवं डाग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया, टेक्निकल टीम भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल पर मिले मोबाइल के लोकेशन के सहारे महिला की पहचान एवं नाम पता ढूंढने का प्रयास करने लगी।
एफएसएल की टीम जांच करने के बाद डॉग स्क्वायड की टीम भी अपनी जांच पड़ताल में लगे रहे। वहीं टेक्निकल टीम घटनास्थल का कोल डंप कर घटना का पता लगाने का प्रयास करने लगी।
क्या है मामला
तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के समीप जंगल के पास सड़क पर एक महिला का शव पड़ा हुआ था, सिरी गांव के एक ग्रामीण अपने परिजनों को लेकर हॉस्पिटल जा रहे थे सड़क पर उसने जब महिला का शव देखा तो लौटकर गांव में मामले की जानकारी गांव वालों को दिया।
गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दिया, महिला की हत्या की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जांच पड़ताल में जुट गयी।
शव को गाड़ी से कुचलने के निशान
घटनास्थल पर शव सड़क के बीचो-बीच पड़ा हुआ था। वही गाड़ी से शव को कुचलने के निशान थे जिससे शव का कमर एवं चेहरा वगैरह बुरी तरह कुचला हुआ था।
पुलिस जांच के क्रम में देखा कि बगल के झाड़ी में महिला के साथ दरिंदगी के सबूत मिले क्योंकि वहां पर कंडोम का पैकेट और महिला के अंतर्वस्त्र भी पड़े हुए थे, संभवत दरिंदगी करने के बाद महिला को चट्टान पर लाकर वहीं उसकी हत्या कर दी गई थी।
10 मीटर दूर बीच सड़क पर लाकर रख दिया
हत्या करने के बाद शव को चट्टान से घसीट कर लगभग 10 मीटर दूर बीच सड़क पर लाकर रख दिया गया था और कोई बड़ी गाड़ी से शव को बुरी तरह कुचल दिया गया था, जिससे महिला के कमर चेहरे एवं शरीर बुरी तरह कुचला हुआ था। दुष्कर्मियों ने सोचा होगा की घटना को दुर्घटना का मामला बनाया जा सके।
शरीर में 42 जगहों पर हड्डियां टूटी
पुलिस के अनुसार, रिम्स से मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर में 42 जगहों पर हड्डियां टूटने की बात सामने आई है। महिला के शरीर से मिले स्वाब को सुरक्षित रखा गया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि दुष्कर्म की घटना में कितने लोग शामिल थे। इस मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे तुपुदाना थाना में पूछताछ की जा रही है।
शव की हुई पहचान
तुपुदाना के सिरी जंगल में मिले महिला के शव की पहचान कुछ देर के बाद हुई। महिला का नाम रेखा है जो अपने पति के साथ अरगोड़ा में रहती थी। घटनास्थल पर महिला के मिले मोबाइल के लोकेशन एवं टेक्निकल टीम के प्रयास से महिला का पता पुलिस को मिल गया है महिला अरगोड़ा में अपने पति मनोज भुईयां के साथ रहती थी और मूल रूप से वह लातेहार की रहने वाली थी।
अरगोड़ा थाना में मनोज भुईयां ने लिखित आवेदन देकर मृतक रेखा की गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज करवाया था। पुलिस को हत्यारों का पता चल गया है और पकड़ने के लिए लगातार पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :