'गुल्लक' और 'पैतकर' बनीं बेस्ट फिल्में, देखें विजेताओं की पूरी सूची
गुल्लक' और 'पैतकर' बनीं बेस्ट फिल्में, देखें विजेताओं की पूरी सूची
चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026: सरला बिरला विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का समापन हुआ, जिसमें विभिन्न श्रेणियों की 84 फिल्मों का मूल ...और पढ़ें

चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल संपन्न, राज्य की ब्रांडिंग और नए फिल्मकारों को मिला मंच। (फोटो: जागरण)
चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 का रांची में समापन।
84 फिल्मों का मूल्यांकन; नए फिल्मकारों को मिला सुनहरा अवसर।
झारखंड की ब्रांडिंग और फिल्म मेकिंग कोर्स की घोषणा।
रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 का समापन रविवार को हो गया। तीन दिनों तक चले इस फिल्म महोत्सव में विभिन्न श्रेणियों की लगभग 84 फिल्मों का ज्यूरी द्वारा मूल्यांकन किया गया।
पूर्व मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि ऐसे मंच नए फिल्मकारों, युवा निर्देशकों और उभरती प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने, सीखने और आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। मुझे विश्वास है कि चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल झारखंड की पहचान को और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इसके पूर्व कार्यक्रम का आरंभ पारंपरिक 'गणेश वंदना' से हुआ। इसके बाद मंच पर मुंडारी लोक नृत्य और 'आपरेशन सिंदूर' नाटक की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। समापन समारोह में राज्य के कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की और विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं व प्रतिभागियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (उत्तर क्षेत्र) के संघचालक देवव्रत पाहन, सरला बिरला यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. (प्रोफ़ेसर) सी. जगन्नाथ, डायरेक्टर जनरल डा. (प्रोफ़ेसर) गोपाल पाठक सहित सिनेमा जगत के कई नामचीन निर्देशक, अभिनेता और कलाकार उपस्थित थे।
पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड से नए कलाकारों का उभरना और देश के पटल पर दिखना एक बेहतरीन प्रयास है। जिस तरह कभी लोग मुंबई के नायकों का अनुसरण करते थे, वैसे ही आपकी मेहनत देखकर लोग झारखंड को जानने के लिए उत्सुक होंगे।
कलाकारों के इस प्रोत्साहन से आगे चलकर सरकारें भी इसे एक बड़ा क्षेत्र मानेंगी और इसके जरिए झारखंड की ब्रांडिंग की जा सकेगी। सरला बिरला यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा सी. जगन्नाथ ने कैंपस में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि झारखंड एक बेहद खूबसूरत राज्य है। रांची से महज एक घंटे की दूरी पर ही प्रकृति का अद्भुत रूप देखने को मिलता है।
यहां फाॅक्स (लोमड़ी) के लिए देश का एकमात्र वाइल्डलाइफ सेंचुरी है, साथ ही दलमा एलीफेंट सेंचुरी, पलामू टाइगर रिजर्व और अनगिनत जलप्रपात हैं। विदेशों में सिर्फ बर्फ और घर होते हैं जिसे वे बेहतरीन ढंग से एडवर्टाइज करते हैं।
मैं युवा निर्देशकों से अपील करूंगा कि वे इस अद्भुत प्रकृति को अपनी फिल्मों के जरिए दुनिया को दिखाएं। गोपाल पाठक ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इस फिल्म फेस्टिवल से प्रेरणा लेकर हम जल्द ही सरला बिरला यूनिवर्सिटी में फिल्म मेकिंग की विधिवत पढ़ाई शुरू करने जा रहे हैं।
सिनेमा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सहायता लेकर इसे और भी बेहतर बनाया जा सकता है। झारखंड में इस क्षेत्र के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं। मंच संचालन प्रज्ञा सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष नंद किशोर सिंह ने किया।

पुरस्कृत फिल्मों की सूची
लघु फिल्म
1. सर्वश्रेष्ठ फिल्म प्रथम गुल्लक निर्देशक विकास आर्यन
2. सर्वश्रेष्ठ फिल्म द्वितीय कालसिला निर्देशक राजेश केदार
3. सर्वश्रेष्ठ फिल्म तृतीय इमरती निर्देशक राजेश कुमार
4. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक विकास आर्यन फ़िल्म, गुल्लक
5. सर्वश्रेष्ठ कहानी - हेमंत मुखी फ़िल्म, अलार्म
6. सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफर रविशंकर बंधु फिल्म, कल सिला
7. सर्वश्रेष्ठ संपादक सुरिंदर फ़िल्म, उलझन
8. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, पुरुष रिंकू उराव फ़िल्म टूटी उड़ान
9. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, महिला काजल फिल्म दहाड़ज्यूरी अवार्ड 1 प्रेरणा निर्देशक ज्योति लाल लोधी
ज्यूरी अवार्ड 2 माही निर्देशक प्रवीण तिवारी
डाक्यूमेंट्री फिल्म
1. सर्वश्रेष्ठ फिल्म प्रथम पैतकर निर्देशक हेमंत मुखी, सौरभ सुमन झा
2. सर्वश्रेष्ठ फिल्म द्वितीय लड़ाई छोड़ब नाही निर्देशक आस्था
3. सर्वश्रेष्ठ फिल्म तृतीय लातेहार पर्यटक की अनकही दास्तान निर्देशक सैकत चट्टोपाध्यायज्यूरी अवार्ड 1- गेम्स आफ ऐसेस्टर्स निर्देशक कुणाल कुमार डे
ज्यूरी अवार्ड 2 - रिबर्थ आफ कोबरा निर्देशक-नीतीश कुमार
लघु फिल्म (कैंपस )
सर्वश्रेष्ठ फिल्म प्रथम पलायन निर्देशक विवेक टिग्गा, अमेटी यूनिवर्सिटी, रांची
सर्वश्रेष्ठ फिल्म द्वितीय बदलाव निर्देशक अपराजिता राय, झारखंड फ़िल्म एंड ग्रेटर अकादमी, रांची
सर्वश्रेष्ठ फिल्म तृतीय अधूरी उड़ान निर्देशक शिल्पा महतो श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - विवेक टिग्गा फ़िल्म पलायन अमेटी यूनिवर्सिटी, रांची
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, पुरुष विवेक टिग्गा पलायन अमेटी यूनिवर्सिटी, रांची
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, महिला अपराजिता राय फ़िल्म बदलाव झारखंड फ़िल्म एंड ग्रेटर अकादमी, रांची
ज्यूरी अवार्ड 1, भटकते सितारे निर्देशक एकांस सहाय रांची
डाक्यूमेंट्री फिल्म (कैंपस)
1. सर्वश्रेष्ठ फिल्म प्रथम खामोश थाली निर्देशक- आकांक्षा सिंह, सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ झारखंड, रांची
2. सर्वश्रेष्ठ फिल्म द्वितीय झरिया द बर्निंग लैंड रिशु राय, प्रीति तिवारी, बीबीएमकेयू, धनबाद
3. सर्वश्रेष्ठ फिल्म तृतीय एकल की छांव में सौरभ कुमार, बीबीएमकेयू, धनबाद

Post A Comment
No comments :