Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

क्रिकेट की गेंद से शुरू हुआ विवाद, रांची में फाइटर के वार से चली गई कांग्रेस नेता की एक आंख की रोशनी

क्रिकेट की गेंद से शुरू हुआ विवाद, रांची में फाइटर के वार से चली गई कांग्रेस नेता की एक आंख की रोशनी

रांची महानगर कांग्रेस महासचिव संतोष साह की एक क्रिकेट गेंद को लेकर हुए विवाद में बाईं आंख की रोशनी चली गई। धारदार फाइटर से हुए हमले में उनकी आंख स्थाय ...और पढ़ें








कांग्रेस महासचिव संतोष साह की बाईं आंख की रोशनी गई।

कांग्रेस महासचिव संतोष साह की बाईं आंख की रोशनी गई।


क्रिकेट गेंद को लेकर हुए विवाद में हुआ हमला।



 रांची। महज एक क्रिकेट की गेंद को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना हिंसक हो गया कि रांची महानगर कांग्रेस के महासचिव संतोष साह की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने धारदार फाइटर से हमला कर उनकी बाईं आंख की रोशनी हमेशा के लिए छीन ली।


डॉक्टरों ने इलाज के बाद स्पष्ट कर दिया कि अब उनकी बाईं आंख की रोशनी वापस नहीं आ सकेगी। घटना बरियातु थाना क्षेत्र के ब्राम्बे आवास चिरौंदी की है। संतोष साह के अनुसार, शुक्रवार की शाम उनका बड़ा बेटा विराट साह और उसका दोस्त रौनक साह घर के पास मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे।


खेल के दौरान गेंद कुछ दूरी पर बैठे सोहेल अंसारी, गोलू राम, शुभान अंसारी और अन्य युवकों के पास चली गई। आरोप है कि उस समय सभी युवक नशा कर रहे थे। जब विराट गेंद लेने पहुंचा तो उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी गई। बेटे के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की जानकारी मिलने पर संतोष साह वहां पहुंचे और केवल गेंद लौटाने की बात कही।
इसी दौरान गोलू राम ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि सोहेल अंसारी और शुभान अंसारी ने फाइटर से उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर कई गंभीर चोटें आईं और बाईं आंख पर ऐसा वार किया गया कि आंख पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी भी हमले में घायल हो गईं।
रिम्स में डॉक्टर दीपक कर रहे है संतोष का इलाज

गंभीर रूप से घायल संतोष साह को तत्काल रिम्स में भर्ती कराया गया। उनका इलाज कर रहे चिकित्सक डा दीपक ने जांच के बाद बताया कि उनकी बाईं आंख की रोशनी स्थायी रूप से जा चुकी है और अब उसे वापस लाना संभव नहीं है।


संतोष साह होटल व्यवसायी होने के साथ-साथ रांची महानगर कांग्रेस के महासचिव भी हैं। उनका बड़ा बेटा विराट मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय में 12वीं (आर्ट्स) का छात्र है, जबकि छोटा बेटा सातवीं कक्षा में पढ़ता है। परिवार का कहना है कि एक सामान्य क्रिकेट मैच के दौरान हुआ विवाद इस तरह जानलेवा हमले में बदल जाएगा, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
हमले के पीछे पुरानी राजनीतिक रंजिश की आशंका

संतोष साह ने घटना के पीछे पुरानी राजनीतिक रंजिश की भी आशंका जताई है। उनका कहना है कि वार्ड पार्षद चुनाव के दौरान वह एक प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। उस समय भी आरोपितों ने उन पर दबाव बनाया था और बस्ती में प्रचार नहीं करने की चेतावनी दी थी।


उनका आरोप है कि उसी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। बरियातु थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


घटना ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि एक मामूली विवाद किस तरह कुछ ही मिनटों में ऐसी हिंसा में बदल गया, जिसकी कीमत एक व्यक्ति को अपनी आंख की रोशनी खोकर चुकानी पड़ी।
दिव्यांग युवक को पीटा, जांच में जुटी पुलिस

सदर थाना क्षेत्र में दिव्यांग युवक से मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। विनीता देवी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा कुणाल कुमार शारीरिक रूप से दिव्यांग है।

शुक्रवार की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच घर लौटते समय शुभम और पितांबर ने नशे की हालत में उसे अपमानित करते हुए गाली गलौज की, कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। धक्का-मुक्की के दौरान पितांबर के सिर में भी चोट लगी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपित आए दिन इस तरह की हरकत करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]