Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कमजोर मानसून के बीच पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

कमजोर मानसून के बीच पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Update:कमजोर मानसून के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से धनबाद में गुरुवार से 21 जून तक आंधी-बारिश की संभावना है, जिससे भीषण गर् ...और पढ़ें








कमजोर मानसून ने बढ़ाई किसानों की चिंता।(फाइल फोटो)


गुरुवार से 21 जून तक धनबाद में आंधी-बारिश की संभावना।


50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं।


भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 23 जून से मानसून आगे बढ़ेगा।



 धनबाद। कमजोर मानसून के बीच हिमालय में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से मौसम रंग बदलेगा। गुरुवार को बादल छाने के साथ बारिश होगी। 21 जून तक गर्जन और आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चल सकती है। कहीं-कहीं आंधी की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक रहने के आसार हैं।


मौसम विभाग ने 23 जून तक छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। 22 जून तक गर्जन व आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आंधी-बारिश की गतिविधि शुरू होने से तापमान में गिरावट आएगी जिससे भीषण गर्मी से कुछ दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद है। 23 से मानसून के आगे बढ़ने का अनुमान है।

तेज धूप के बीच हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ा दी उमस

बुधवार को सुबह से ही तेज धूप ने असर दिखाया। सुबह 32 डिग्री तो दोपहर होते-होते तापमान 39 डिग्री पर पहुंच गया। दाेपहर में लू चलने जैसे हालात बने। इस बीच तेज धूप में ही हल्की बूंदाबांदी हुई। दो-चार मिनट की बूंदाबांदी ने उमस और बढ़ा दी। शाम ढलने के बाद भी गर्म हवाओं का असर कम नहीं हुआ।

धनबाद में सामान्य से 44 प्रतिशत कम बारिश

एक जून से शुरू होनेवाले मानसून सीजन के दौरान अब तक की अवधि में धनबाद में सामान्य वर्षा 78.3 मिलीमीटर वर्षा होती है। कमजोर मानसून के कारण जून के 17 दिनों में 44.1 मिलीमीटर वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया है जो सामान्य से 44 प्रतिशत कम है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]