Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

शिवसेना (UBT) में टूट तय, व्हिप के बावजूद बैठक में तीन सांसद ही पहुंचे; शिंदे गुट में विलय की तैयारी

शिवसेना (UBT) में टूट तय, व्हिप के बावजूद बैठक में तीन सांसद ही पहुंचे; शिंदे गुट में विलय की तैयारी

महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) को 2022 जैसी टूट का डर सता रहा है, जहां उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई आपात बैठक में 9 में से केवल 3 सांसद ही पहुंचे। ...और पढ़ें






उद्धव गुट की बैठक में 9 में से तीन सांसद ही पहुंचे(फाइल फोटो)


शिवसेना (यूबीटी) की आपात बैठक में केवल 3 सांसद उपस्थित।


6 सांसदों की अनुपस्थिति से उद्धव गुट में विद्रोह का डर।


संजय राउत ने अनुपस्थित सांसदों को 'गद्दार' करार दिया।


डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में 2022 जैसे बड़े पार्टी टूट की घटना को दोहराती दिख रही है। शिवसेना (यूबीटी) के 6 लोकसभा सांसद के टूटने की संभावना है। उद्धव ठाकरे का शिवसेना(यूबीटी) गुट को आज दिल्ली में पार्टी द्वारा विद्रोह को रोकने और अपने सांसदों की वफादारी की जांच करने के लिए बुलाई गई आपातकालीन बैठक में बड़ा झटका लगा है।


तीन-पंक्ति व्हिप जारी करने के बावजूद, सुबह 11 बजे शुरू होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई।संजय राउत के साथयह स्पष्ट है कि केवल 3 सांसद ही उपस्थित हुए, जबकि 6 बागी सांसदों ने इस बैठक से नदारत रहे है।

पार्टी के भीतर संभावित विद्रोह को दबाने के लिए उद्धव ठाकरे के आदेश पर दिल्ली के पुराने संसद भवन में यह आपातकालीन बैठक बुलाई गई। सांसदों की आधिकारिक उपस्थिति दर्ज करने के लिए एक अलग प्रति तैयार की गई थी। हालांकि, इस बैठक में केवल निम्नलिखित प्रमुख नेता और सांसद ही उपस्थित हो सके।

मात्र 3 सांसदों ने अटेंड की मीटिंग

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत का आरोप है कि महाराष्ट्र के सांसदों को 15 करोड़ रुपये में खरीदा जा रहा है। सेना (UBT) के 9 लोकसभा सांसदों में से सिर्फ 3 लोग ही हाजिर हुए जिसमें से अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और अरविंद सावंत ही संजय राउत के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखें।


संजय राउत ने कहा कि अगर टीएमसी और शिवसेना (UBT) जैसी पार्टियां बंट जाती हैं, तो चुनाव लड़ने का कोई मतलब नहीं है। हमारे पास अभी भी शिवसेना (UBT) सांसदों के पार्टी छोड़ने के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
मीटिंग में मौजूद सांसदअनिल देसाई
राजाभाऊ वाजे
अरविंद सावंत
बैठक से गायब सांसदनागेश आष्टिकर
संजय देशमुख
संजय जाधव
संजय दीना पाटिल
ओमप्रकाश राजेनिंबालकर
भाऊसाहेब वाकचौरे


उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी में जल्द ही बगावत की बढ़ती अटकलों के बीच, शिवसेना (UBT) ने अपने सांसदों को नई दिल्ली में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए एक बैठक में शामिल होने का व्हिप जारी किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग बैठक में शामिल नहीं होंगे, उनके खिलाफ पार्टी अयोग्यता की कार्रवाई शुरू कर सकती है।


विपक्षी शिवसेना (UBT) संकट का सामना कर रही है, क्योंकि उसके नौ लोकसभा सांसदों में से छह से सात सांसद शिंदे के नेतृत्व वाली सत्ताधारी शिवसेना में शामिल होने के इच्छुक हैं और राष्ट्रीय राजधानी में डेरा डाले हुए हैं।
शिवसेना शिंदे गूट में हो सकते है शामिल

नौ लोकसभा सांसदों में से छह गुरुवार को यहां हुई संसदीय दल की बैठक में शामिल नहीं हुए। इससे संकेत मिलता है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सत्ताधारी शिवसेना में औपचारिक रूप से शामिल होना बस कुछ ही समय की बात है।


बाकी छह सांसदों की अनुपस्थिति ने पार्टी के संसदीय खेमे में फूट की पुष्टि कर दी। बैठक में शामिल न होने वाले सांसद नागेश आष्टिकर, संजय देशमुख, संजय जाधव, संजय दीना पाटिल, ओमप्रकाश राजेनिंबालकर और भाऊसाहेब वाकचौरे हैं।

सूत्रों ने बताया कि सभी छह बागी सांसदों ने शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय की मांग करने वाले एक पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं और इसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपा है।

सूत्रों ने कहा कि हस्ताक्षरों का सत्यापन अभी चल रहा है। बुधवार को, शिवसेना (UBT) ने अपने सांसदों को गुरुवार सुबह 11 बजे बैठक में शामिल होने का निर्देश देते हुए तीन लाइन का व्हिप जारी किया।

इस कदम का उद्देश्य बागी नेताओं के खिलाफ संभावित अयोग्यता की कार्यवाही का रास्ता साफ करना था। लोकसभा में शिवसेना (UBT) के नौ सांसद हैं और दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्यता से बचने के लिए कम से कम छह सांसदों को एक साथ पाला बदलना होगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]