सरायकेला के कुकड़ू में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर गहरे चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला-खरसावां के कुकड़ू स्थित चोकेगोड़िया मैदान में एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच ...और पढ़ें
-1781941892974_v.webp)
कुकड़ू के चोकेगोड़िया मैदान में बुजुर्ग का शव बरामद।
मृतक की पहचान चौका-आदारडीह निवासी सनातन गोप के रूप में।
पुलिस ने जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
संवाद सूत्र, कुकड़ू। सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित चोकेगोड़िया मैदान में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ग्रामीण मॉर्निंग वॉक एवं अपने दैनिक कार्यों के लिए निकले थे।
इसी दौरान उनकी नजर मैदान में पड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति के शव पर पड़ी। घटना की सूचना तत्काल तिरुलडीह थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान चौका-आदारडीह निवासी लगभग 70 वर्षीय सनातन गोप के रूप में की जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मृतक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पुलिस को घटनास्थल से एक साइकिल और एक टॉर्च भी बरामद हुई है। वहीं शव के शरीर पर चोट और खून के निशान पाए जाने के कारण मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं।
स्थानीय लोगों के बीच दुर्घटना, आपसी विवाद या अन्य किसी कारण से मौत होने को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार तिरुलडीह थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र सच्चाई सामने लाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :