Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

साहिबगंज आधार केंद्र में बड़ा फर्जीवाड़ा, क्लोन फिंगर से बन रहे थे आधार

साहिबगंज आधार केंद्र में बड़ा फर्जीवाड़ा, क्लोन फिंगर से बन रहे थे आधार

Sahibganj Aadhaar Centre Fraud: मंडरो स्थित आधार सेवा केंद्र में क्लोन फिंगर के जरिए आधार संबंधी कार्य करने का मामला सामने आया है, जिसमें एक अनाधिकृत ...और पढ़ें






गड़बड़ी की सूचना के बाद आधार सेवा केंद्र की जांच करते मंडरो सीओ संजय कुमार शुक्ला।(फोटो जागरण)


 साहिबगंज। साहिबगंज में आधार सेवा केंद्रों की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मंडरो प्रखंड स्थित आधार केंद्र में कथित रूप से क्लोन (फर्जी फिंगर) के सहारे आधार संबंधी कार्य किए जाने का मामला सामने आया है। बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर संवेदनशील रहे जिले में इस खुलासे ने पहचान दस्तावेजों की सुरक्षा और सत्यापन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आधार केंद्र में अनाधिकृत युवक पकड़ा गया

मंडरो प्रखंड सह अंचल कार्यालय की दूसरी मंजिल में संचालित आधार सेवा केंद्र में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। मंडरो सीओ संजय कुमार शुक्ला ने आधार केंद्र में कार्य कर रहे एक युवक को पकड़कर पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि आधार केंद्र का संचालन जिस अधिकृत ऑपरेटर के नाम से होना चाहिए, उसकी अनुपस्थिति में एक अन्य युवक कार्य कर रहा था। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


क्लोन फिंगर से लॉगिन कर आधार बनाने का आरोप

स्थानीय लोगों ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि अधिकृत ऑपरेटर की गैरमौजूदगी में कथित रूप से क्लोन (फर्जी फिंगर) के सहारे आधार सिस्टम में लॉगिन कर कार्य कराया जा रहा था। लोगों का कहना है कि आधार केंद्र में अधिकृत ऑपरेटर की पहचान, मोबाइल नंबर और निर्धारित शुल्क की जानकारी भी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं की गई थी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह आधार नामांकन और संशोधन प्रक्रिया के नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाएगा।

यह वीडियो भी देखें

डीसी ने मांगी रिपोर्ट, दोषियों पर होगी कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलते ही साहिबगंज के उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने संबंधित अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट तलब की। डीसी ने बताया कि मं


डरो सीओ संजय कुमार शुक्ला मामले की जांच कर रहे हैं।



जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जिले में पहले भी आधार केंद्रों में अनियमितताओं के मामले सामने आते रहे हैं, जिसके बाद प्रशासन ने निगरानी और जांच तेज कर दी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]