'ममता के बाद अब AAP के सांसद भी आएंगे एनडीए के साथ', रामदास अठावले का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के बाद अब आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद भी एनडीए में शामिल हो सकते हैं। उ ...और पढ़ें

रामदास अठावले, केंद्रीय मंत्री
अठावले बोले, आप के लोकसभा सांसद एनडीए में आ सकते हैं।
उद्धव ठाकरे के गलत फैसलों से पार्टी बिखर रही है: अठावले।
एनडीए दो-तिहाई बहुमत से महिला आरक्षण बिल पास कराएगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र की सियासी हलचल अभी थमी भी नहीं थी कि देश की राजनीति में एक और बड़ा भूचाल आ गया है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में बगावत और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में संभावित बगावत के बाद, अब अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के सांसदों के भी बागी होने की चर्चा तेज है।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने हालिया बयान के अनुसार 'आप' के कई लोकसभा सदस्य पाला बदलकर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) गठबंधन में शामिल हो सकते हैं।
अठावले बोले- साथ आ सकते हैं आम आदमी पार्टी के सांसद
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आम आदमी पार्टी के सांसदों को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों बाद आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद हमारे साथ आ सकते हैं। आठवले ने अपने बयान में इस बात पर भी जोर दिया कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद पहले से हमारे साथ हैं।
संजय राउत के बयान का दिया जवाब
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए उद्धव ठाकरे और विपक्षी गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के गलत फैसलों के कारण ही आज उनकी पार्टी बिखर रही है, जबकि केंद्र की मोदी सरकार संसद में भारी बहुमत की तरफ बढ़ रही है।
'2019 की गलती का खामियाजा भुगत रहे हैं उद्धव'
केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा कि उद्धव ठाकरे के लिए अब अपने विधायकों और सांसदों को संभालना बहुत मुश्किल हो गया है क्योंकि उन्होंने साल 2019 में एक बड़ी राजनीतिक गलती की थी। आठवले के अनुसार साल 2019 में उद्धव ठाकरे को देवेंद्र फडणवीस का समर्थन करना चाहिए था ताकि वे मुख्यमंत्री बन सकें। उस समय उद्धव खुद उपमुख्यमंत्री बन सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
महाराष्ट्र और देश में मजबूत हुआ NDA
इसके साथ ही रामदास अठावले ने विपक्ष में मची उथल-पुथल का जिक्र करते हुए दावा किया कि अब पूरा राजनीतिक समीकरण बदल चुका है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ आ गए हैं। इससे महाराष्ट्र में महायुति और केंद्र में एनडीए (NDA) की ताकत बहुत बढ़ गई है।
तमिलनाडु का भी किया जिक्र
अठावले ने आगे कहा कि तमिलनाडु में द्रमुक (DMK) ने कांग्रेस पार्टी से अपना गठबंधन तोड़ लिया है, जो एनडीए के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी (TMC) के कई सांसद एनडीए में शामिल हो चुके हैं और आने वाले समय में आम आदमी पार्टी (आप) के लोकसभा सदस्य भी एनडीए का हिस्सा बन सकते हैं।
पास होकर रहेगा परिसीमन और महिला आरक्षण बिल- अठावले
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने भरोसा जताया कि इस बार एनडीए संसद में दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार कर लेगा। उन्होंने साफ किया कि इस भारी बहुमत की मदद से मोदी सरकार महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) से जुड़े परिसीमन बिल को संसद में आसानी से पास कराएगी। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के बिखरने से अब सरकार के पास जरूरी आंकड़े मौजूद हैं।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :