Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पत्नी ने साथ सोने से मना कर दिया', 8 एपिसोड की क्राइम ड्रामा सीरीज देख घबरा गई थी एक्टर की बीवी; भयानक है कहानी

पत्नी ने साथ सोने से मना कर दिया', 8 एपिसोड की क्राइम ड्रामा सीरीज देख घबरा गई थी एक्टर की बीवी; भयानक है कहानी

अक्षय ओबेरॉय ने हाल ही में बताया कि उनकी 2020 में ऐसी सीरीज आई थी, जिसे देखकर उनकी पत्नी इस कदर घबराईं कि उन्होंने एक्टर संग सोने से इनकार कर दिया। ...और पढ़ें






8 एपिसोड की सीरीज को देखकर घबरा गई थीं पत्नी/ फोटो- Instagram


8 एपिसोड की इस सीरीज को देख छूटे थे पत्नी के पसीने


एक हफ्ते तक एक्टर के साथ बैड शेयर करने से किया था इनकार


OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं भयंकर क्राइम सीरीज


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कभी-कभी एक्टर्स ऐसा रोल अदा कर देते हैं, जिसे देखकर उनके घरवाले भी सकपका जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ था, विवेक ओबेरॉय के कजिन ब्रदर और एक्टर अक्षय ओबेरॉय के साथ भी।

अक्षय ने 2020 में क्राइम ड्रामा सीरीज में ऐसा रोल अदा किया था, जिससे किसी को भी नफरत हो जाए। उनका किरदार देखकर पत्नी तो इतना ज्यादा घबरा गई थीं कि उन्होंने अभिनेता ने साथ कई हफ्तों तक एक बैड पर सोने से भी इनकार कर दिया था। क्या है सीरीज की कहानी और किस प्लेटफॉर्म पर है उपलब्ध, पढ़ें डिटेल्स:
अक्षय ओबेरॉय की सीरीज देख बुरी तरह डरी थीं पत्नी

अक्षय ओबेरॉय की जिस सीरीज को देखकर पत्नी बुरी तरह से डरी थीं, उसका टाइटल 'फ्लैश' था, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। 8 एपिसोड की इस सीरीज की कहानी सिद्धार्थ आनंद ने लिखी थी, जिन्होंने इसे प्रोड्यूस भी किया था। अक्षय जो जल्द ही शाह रुख खान की 'किंग' में नजर आएंगे, उन्होंने सिद्धार्थ आनंद को अपना एंजल बताते हुए मिनी सीरीज 'फ्लैश' का किस्सा बताया, जिसमें वह एक खूंखार आदमी बने थे।

हिंदुस्तान टाइम्स ने बातचीत करते हुए जैसे ही यह कहा कि क्राइम ड्रामा शो 'फ्लैश' देखना उस समय पर बहुत मुश्किल था, तो तुरंत जवाब में अक्षय बोले, "हां...इसके लिए मैं आपको बिल्कुल भी दोष नहीं दूंगा। मेरी वाइफ ने जब 'फ्लैश' देखी थी, उसके कुछ हफ्तों तक वह मेरे साथ एक बेड पर सोने के लिए भी तैयार नहीं थी। वह सीरीज देखना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन बहुत अच्छा शो है। कई लोगों ने तो वह सीरीज देखी भी नहीं है।




क्या है 'फ्लैश' की कहानी?

फ्लैश की कहानी मानव तस्करी के काले कारोबार के इर्द-गिर्द घूम्तो है, जिसमें जोया नाम की एक लड़की को किडनैप कर लिया जाता है। मुंबई से गायब हुई बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट जोया के माता-पिता पुलिस स्टेशन में लिखवाते हैं। इस केस को संभालने की जिम्मेदारी एसीपी राधा नौटियाल के कंधों पर आती है, जैसे-जैसे राधा जोया की तलाश में आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे उसे यह समझ आता है कि यह सिर्फ फिरौती के बारे में नहीं है, बालकु जोया को एक बड़े इंटरनेशनल सेक्स रैकेट के जाल में धकेला गया है।


इस वेब सीरीज में अक्षय ओबेरॉय ने मानव तस्करी धंधे और गैंग के मास्टरमाइंड तजेंद्र सिंह 'उर्फ' खूंखार 'ताजि' का किरदार अदा किया है, जो बहुत ही क्रूर और साइकोपैथ है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]