Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

30 सालों से ट्रेन यात्रियों के सफर का सुकून है ये कल्ट क्लासिक सॉन्ग, Alka Yagnik की आवाज ने रचा था इतिहास

30 सालों से ट्रेन यात्रियों के सफर का सुकून है ये कल्ट क्लासिक सॉन्ग, Alka Yagnik की आवाज ने रचा था इतिहास

30 साल से पहले एक ऐसा गाना रिलीज हुआ था, जो आज कल्ट क्लासिक बनने के साथ-साथ ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के सुकून का साथी भी बन चुका है। ...और पढ़ें



ट्रेन में सफर करते हुए अक्सर सुना होगा कल्ट क्लासिक सॉन्ग/ फोटो- Instagram


30 सालों से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों का फेवरेट है गाना


रोजी रोटी कमाने आए लोगों को गुनगुनाते हुए सुना होगा गीत


आज भी आंखों में आंसू ला देता है कल्ट क्लासिक सॉन्ग


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। म्यूजिक सुनना तो हर किसी को पसंद होता है और कई गाने तो ऐसे होते हैं, जो सफर के साथी बन जाते हैं। ट्रक चलाते वक्त जहां अधिकतर ड्राइवर की जुबान पर 'मैं निकला ओ गड्डी लेके' है, तो वहीं एक ऐसा गाना है, जो अक्सर ट्रेन की भीड़ में आम इंसान के कानों को बहुत सुकून देता है।

जब भी कोई ट्रेन में गाना बजाने वाला आता है, तो वह अक्सर 30 साल पहले रिलीज हुए कल्ट क्लासिक गाने को ही बजाता है, जो अब यात्रियों का फेवरेट बन चुका है।
30 सालों से ट्रेन में यात्री सुनते आए हैं ये सॉन्ग

जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह आमिर खान और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया था। अब तक तो आपको हिंट मिल ही गई होगी कि हम किस गीत की बात कर रहे हैं, अगर नहीं, तो चलिए बता देते हैं कि यह बात साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' के सुपरहिट गाने की हो रही है, जिसके लिरिक्स थे 'परदेसी-परदेसी जाना नहीं...मुझे छोड़के, मुझे छोड़के।'

सालों पहले रिलीज हुआ ये गाना वैसे तो दो दिल टूटे प्रेमियों के दर्द को बयां करता है, लेकिन अब यह ट्रेन में बजने वाला फेवरेट सॉन्ग बन चुका है। अगर आप ट्रेनों से सफर करते हैं, तो अक्सर आपने अपने आसपास रोजी रोटी कमाने के लिए बोगी में यह गाना आम आदमी को गुनगुनाते हुए काफी देखा होगा। इस गाने को ट्रेन में सुनते ही सफर कर रहे यात्रियों के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान आ जाती है।




अल्का याग्निक और सपना अवस्थी की आवाज ने बनाया था हिट

30 साल पहले आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में 'परदेसी-परदेसी' गाने में अल्का याग्निक, उदित नारायण और सपना अवस्थी ने अपनी आवाज दी थी। यह फिल्म का एक स्पेशल सॉन्ग है, जिसमें 'राजा' पत्नी 'आरती' के जुदा होने से गम में है। गाने में बंजारन के भेष में माला सिन्हा की बेटी 'प्रतिभा सिन्हा' नजर आई थीं। प्रतिभा सिन्हा के लिए ये गाना उनके करियर का सबसे हिट सॉन्ग बना था। इसके लिरिक्स समीर ने लिखे थे और म्यूजिक डायरेक्टर नदीम-श्रवण थे। अल्का याग्निक की आवाज में गाए ओरिजिनल गाने को 225 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे।


Video Credit- 90s Gaana

इस गाने में सपना अवस्थी ने शुरुआत की शायराना पंक्तियां गाई थीं, उसके बाद अल्का याग्निक ने कमान संभाली थी। राजा हिंदुस्तानी में करिश्मा और आमिर के अलावा सुरेश ओबेरॉय, अर्चना पूरण सिंह, कुणाल खेमू और जॉनी लीवर सहित कई सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]