64 साल पुराने Mohammed Rafi के गीत से बना Sonu Nigam का ये सदाबहार गाना! रोमांटिक कल्ट सॉन्ग आज भी है सुपरहिट

सोनू निगम का एक सुपरहिट गाना मोहम्मद रफी के 1962 के गाने से प्रेरित था। दोनों गानों की धुन में काफी समानताएं हैं। कौन सा है वो गाना? जानने के लिए पढ़ि ...और पढ़ें

सोनू निगम का कल्ट गाना निकला कॉपी?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में गानों को बनाने की प्रेरणा कहीं ना कहीं से तो ली ही गई है। ऐसे कई यादगार गाने बने, जो या तो कहीं से कॉपी हुए या फिर कहीं से लिए गए। एक ऐसा ही सदाबहार गाना 60 के दशक में आया, जिससे प्रेरणा लेकर बाद में उसे सोनू निगम ने बनाया और यकीन मानिए वह गाना भी हिट रहा था।
कौन सा था वह गाना?
60 और 70 (Old Classic Songs) के दशक में संगीतकार अपनी खुद की बनाई हुई कंपोजिशन का इस्तेमाल करते थे। हालांकि उस दौर में कई ऐसी फिल्मों में संगीत का नयापन देखने को ज्यादा मिलता था। एक ऐसा ही गाना 60 के दशक में आया, जिसे बाद में सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) ने गाकर कल्ट बना दिया।
![]()
दरअसल हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उस गाने का नाम है, 'मुझे रात दिन बस' (Mujhe Raat Din Bas)। इस गाने को सोनू निगम ने अपनी आवाज से सजाया था। वहीं गाने का संगीत जतिन-ललित की जोड़ी ने तैयार किया था और इस गाने को किसी और ने नहीं बल्कि मशहूर गीतकार समीर ने लिखा था।
फिल्म संघर्ष (Sanghash Songs) के इस गाने में प्रीति जिंटा और अमन वर्मा नजर आए थे। यह रोमांटिक गाना खूब पॉपुलर हुआ और चार्टबस्टर में भी नंबर वन रहा, लेकिन असल में इस गाने की प्रेरणा 60 के दशक के मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi Songs) द्वारा गाए एक गाने से ली गई।
कॉपी था सोनू निगम का गाना?
दरअसल 60 के दशक में एक फिल्म आई और फिल्म का नाम था एक मुसाफिर एक हसीना ( Ek Musafir Ek Hasina)। साल 1962 में आई इस फिल्म में जॉय मुखर्जी, साधना और राजेंद्रनाथ नजर आए थे। इसी फिल्म में एक गाना सुनाई दिया जिसका नाम था मुझे देखकर आपका मुस्कुराना (Mujhe Dekhkar Aapka Muskurana)।

इस गाने को सदी के सबसे बड़े सिंगर मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) ने अपनी आवाज से सजाया था। वहीं गाने का संगीत ओपी नैय्यर (O.P. Nayyar) ने तैयार किया था। इसके अलावा गाने को शमशुल हुदा बिहारी (Shamsul Huda Bihari) ने लिखा था। यह गाना उस दौर में भी काफी सुना गया और फिर सालों बाद इसी गाने की तर्ज पर एक और गाना बना जिसे सोनू निगम ने गाया।
हालांकि ऑफिशियली ना ये कहीं लिखा और इस पर खुलकर बात की गई, लेकिन जब आप दोनों गानों को ध्यान से सुनेंगे तो समझ पाएंगे कि काफी हद तक सोनू निगम द्वारा गाए हुए गाने की धुन असल में रफी साहब द्वारा गाए गाने से मिलती-जुलती है।
सोशल मीडिया पर कई कमेंट्स हैं, जिसमें लोग इस बात का दावा कर रहे हैं कि असल में यह गाना उसी पुराने से प्रेरित होकर बनाया गया है, जो आज भी सुना जा रहा है।

Post A Comment
No comments :