आयरलैंड से पिटने के बाद इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, T20I सीरीज का क्या है शेड्यूल? मैचों की टाइमिंग उड़ाएगा आपकी नींद

भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद यहां आ रही है। ऐसे में वे जीत हासिल करना चाहेंगे। ...और पढ़ें

भारत-इंग्लैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में शर्मनाक हार के बाद अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। आयरिश टीम द्वारा दिए गए घावों पर इंग्लैंड के खिलाफ भारत जीत का मरहम लगाना चाहेगा। कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और वे भी अंग्रेजों को हराकर खुद को साबित करना चाहेंगे।
विश्व चैंपियन भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा। अय्यर आयरलैंड के दौरे पर बल्ले से भी फ्लॉप रहे और उसकी भरपाई वे अंग्रेजों के खिलाफ करना चाहेंगे। इस सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से होगी। सीरीज में कुछ मैचों की टाइमिंग ऐसी है, जो आपकी नींद खराब करने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं कि सीरीज का पूरा शेड्यूल और टाइमिंग क्या है?
भारत और इंग्लैंड का हालिया प्रदर्शन
भारतीय टीम व्हाइट बॉल सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। टी20 सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से खेली जानी है। भारतीय टीम का आयरलैंड के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारत को आयरिश टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ये टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पहली सीरीज थी।
इंग्लैंड का भी हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्हें अपने घर पर हार का सामना करना पड़ा। भले ही ये रेड बॉल सीरीज थी लेकिन टीम अपने घर पर सीरीज खेल रही थी। ऐसे में टीम इंडिया के पास भी मौका है कि वे जीत हासिल करें और आयरलैंड के खिलाफ मिली हार को कुछ हद तक भुलाने की कोशिश करें।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि विश्नोई, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव।
इंग्लैंड का टी20 सीरीज का स्क्वाड
हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, टॉम बैंटन, सैम करन, लियान डॉसन, रेहान अहमद, ल्यूक वुड, आदिल रशीद, सन्नी बेकर, जोश टंग, साकिब महमूद, जोफ्रा आर्चर।
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड T20I सीरीज का शेड्यूल और मैचों की टाइमिंग-
मैच तारीख वेन्यू समय (भारतीय)
पहला T20I 1 जुलाई 2026 रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्ट-ले-स्ट्रीट 10:00 PM
दूसरा T20I 4 जुलाई 2026 ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर 07:00 PM
तीसरा T20I 7 जुलाई 2026 ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम 10:00 PM
चौथा T20I 9 जुलाई 2026 काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल 10:00 PM
पांचवां T20I 11 जुलाई 2026 द रोज बाउल, साउथैम्प्टन 07:00 PM

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :