Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Smriti Mandhana और Palash Muchhal का हुआ पैचअप... क्या अब होगी शादी? दोनों के परिवारों की हुई मुलाकात

Smriti Mandhana और Palash Muchhal का हुआ पैचअप... क्या अब होगी शादी? दोनों के परिवारों की हुई मुलाकात


स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की टूटी हुई शादी खूब चर्चा का विषय रही, लेकिन अब खबर आई है कि दोनों के परिवारों की हाल ही में मुलाकात हुई है और चर्चा शादी क ...और पढ़ें




स्मृति के पिता संग नजर आईं पलाश की बहन पलक


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 में ऐसी कई घटनाएं हुईं जिन्होंने हर किसी का ध्यान खींचा और इन्हीं में से एक थी भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर-डायरेक्टर पलाश मुच्छल। पलाश और स्मृति की शादी होने वाली थी लेकिन शादी से ठीक पहले दोनों का रिश्ता टूट गया।


हल्दी-मेहंदी के बाद दोनों की शादी टूट गई, लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बाद सबके मन में सवाल है कि क्या दोनों फिर से शादी करने जा रहे हैं? आइए जानते हैं...
पलाश-स्मृति का हुआ पैचअप?

पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) और स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की शादी जब टूटी तो हर तरफ सिर्फ इसी की चर्चा हुई। पलाश पर चीटिंग के आरोप लगे। ठीक एक दिन पहले ही दोनों की शादी (Smriti Palash Wedding) टूट गई थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि दोनों का पेंचअप हो गया है। अब ये सवाल कहां से आया, ये भी जान लीजिए।



दरअसल हाल ही में पलाश-स्मृति के परिवारवालों ने एक दूसरे से मुलाकात की है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पलाश मुच्छल की बहन और सिंगर पलक मुच्छल नजर आ रही हैं। पलक के साथ इस वीडियो में स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना भी नजर आ रहे हैं।



इसके अलावा यहां पलक के पति मिथुन भी साथ दिखे। इन तीनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, अब एक साथ इन तीनों का दिखना कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहा है।



क्या शादी करेंगे पलाश-स्मृति?

वीडियो में साफ दिख रहा है कि, तीनों एक साथ खड़े होकर पोज दे रहे हैं। वहीं इसके अलावा पलक (Palak Muchhal) ने यहां स्मृति के पिता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। ये नजारा कैमरे में भी कैद हुआ है। अब इनके एक साथ दिखने के बाद सवाल खड़ा हो गया है कि क्या परिवार पलक-स्मृति के रिश्ते को ठीक करने की कोशिश कर रहा है।




क्या वाकई में दोनों शादी करने जा रहे हैं। ऐसे कई सवाल हैं जो सोशल मीडिया पर भी उठ रहे हैं और सभी के मन में यह आ भी रहा है। माना जा रहा है कि पलाश और स्मृति के परिवार के बीच के रिश्ते भी अब सुधर रहे हैं।

पलाश पर लगे थे चीटिंग के आरोप

आपको बता दें कि जब पलाश और स्मृति की शादी अचानक से मंडप में जाने से ठीक पहले टूटी तो हर किसी के मन में सवाल था कि अचानक ऐसा क्या हुआ। उस वक्त खबरें आईं कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब हुई है, जिसके चलते शादी टली है। हालांकि काफी वक्त बाद कई स्क्रीनशॉट्स वायरल हुए और पलाश पर चीटिंग के आरोप लगे थे।




हालांकि अब इतने महीनों बाद एक बार फिर से ये सुगबुगाहट है कि क्या वाकई में दोनों परिवारों के रिश्ते सुधरे हैं और क्या वाकई में स्मृति-पलाश दोबारा शादी करने पर विचार कर रहे हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]