Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अमिताभ बच्चन से Jaya Bachchan को था खतरा? एक्ट्रेस ने थ्रो बैक इंटरव्यू में किया था यह बड़ा खुलासा

अमिताभ बच्चन से Jaya Bachchan को था खतरा? एक्ट्रेस ने थ्रो बैक इंटरव्यू में किया था यह बड़ा खुलासा


जया बच्चन 9 अप्रैल को अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी और अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी वैसे तो काफी दिलचस्प है, लेकिन एक बार खुद जया बच्चन ने कहा था ...और पढ़ें




जया बच्चन बर्थडे / फोटो- Instagram


जब अमिताभ बच्चन से खतरा महसूस कर रही थीं जया बच्चन


अपने स्वभाव के कारण एक्ट्रेस को लग था डर


जया बच्चन 9 अप्रैल को मना रही हैं 78वां जन्मदिन


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन 9 अप्रैल को अपना 78वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। महज 15 साल की उम्र में सत्यजीत रे की फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली जया बच्चन ने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।


जितना सफल उनका फिल्मी सफर रहा है, उतनी ही दिलचस्प उनकी प्रेम कहानी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ रही है। एक थ्रो-बैक इंटरव्यू में जया बच्चन ने बताया था कि जब वह पहली बार अमिताभ बच्चन से मिली थीं, तो उन्हें 'खतरे' का एहसास हुआ था। पहली नजर में अमिताभ बच्चन को पसंद करने के बाद भी जया बच्चन उनसे खतरा क्यों महसूस कर रही थीं? आइए, उनके जन्मदिन के खास मौके पर पढ़ते हैं उनकी दिलचस्प प्रेम कहानी।
जया बच्चन के स्वभाव से बिल्कुल अलग थीं ये बातें

जया बच्चन और अमिताभ बच्चन जब कई सालों पहले सिमी ग्रेवाल के टॉक शो में पहुंचे थे, तब कपल ने अपनी पहली मुलाकात के बारे में खुलकर बात की थी। जया बच्चन ने इस थ्रो-बैक इंटरव्यू में कहा था, "जब मैंने इन्हें पहली बार देखा, तो मुझे खतरा महसूस हुआ। दरअसल, मेरी पहचान में जितने भी लोग थे, उनमें से बस एक यही ऐसे थे जिन्हें मैंने यह हक दिया था कि वह मुझे कुछ भी कह सकते हैं।"

जया बच्चन ने आगे कहा, "ऐसा नहीं है कि वह हर बात पर मुझ पर हक जताते थे, लेकिन चीजें ऐसी थीं कि अगर वह मुझे कुछ भी बोलते थे, तो मैं उसे करने के लिए तुरंत मान जाती थी। मैं उन्हें खुश करना चाहती थी। किसी को खुश करने वाला मेरा स्वभाव बिल्कुल नहीं था, मैं ये चीजें आसानी से नहीं करती थी।" जया बच्चन की यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा, "अब चीजें उस स्थिति के बिल्कुल अपोजिट हैं। कितनी अच्छी बात है।"



जया बच्चन को अमिताभ से हुआ था पहली नजर का प्यार

जया बच्चन ने शो में अमिताभ बच्चन के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए आगे कहा था, "हम दोनों का स्वभाव ही वैसे तो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग था, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे उनसे पहली नजर में ही प्यार हो गया था।"


आपको बता दें कि जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की पहली मुलाकात 'FTII' में हुई थी और एक्ट्रेस उनकी अच्छी लंबाई और गहरी आवाज से बहुत ही ज्यादा प्रभावित हुई थीं। उस समय जया बच्चन जहां एक्टिंग सीख रही थीं, तो वहीं अमिताभ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष कर रहे थे।




जब अमिताभ बच्चन ने पहली बार जया बच्चन की तस्वीरें देखी थीं, तो वह उनके साथ काम करने के इच्छुक थे। इसका मौका उन्हें साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म 'गुड्डी' के दौरान मिला। इसके बाद साल 1973 में दोनों ने सुपरहिट फिल्म 'जंजीर' में साथ काम किया और उसी साल 3 जून को अमिताभ और जया ने एक सादगी भरे और निजी समारोह में शादी कर ली। इस कपल के दो बच्चे अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]