Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Raaka के लिए दीपिका पादुकोण को मिली Allu Arjun से 7 गुना कम फीस? अंतर देख खुली रह गईं फैंस की आंखे

Raaka के लिए दीपिका पादुकोण को मिली Allu Arjun से 7 गुना कम फीस? अंतर देख खुली रह गईं फैंस की आंखे

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' को लेकर दीपिका पादुकोण की फीस पर बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका को अल्लू अर्जुन से सात गुना कम फीस मिल रही ...और पढ़ें




दीपिका पादुकोण को 'राका' के लिए कितनी मिली फीस?


अल्लू अर्जुन की फीस 175 करोड़ रुपये


फिल्म इंडस्ट्री में वेतन असमानता का मुद्दा फिर उठा


एंटरटनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' का पहला पोस्टर जारी होने के बाद से ही यह लुक और ट्रांसफॉर्मेशन कमाल का है। इस हाई-बजट साइंस-फाई एक्शन फिल्म को लेकर चल रही चर्चा के अलावा एक और मुद्दा भी सामने आया है।


खबर आ रही हैं कि दीपिका पादुकोण को इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन से काफी कम फीस मिल रही है। वो भी थोड़ी बहुत नहीं बल्कि सात गुना कम फीस। दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है, जो वर्षों से मुख्य अभिनेत्री के रूप में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मनोरंजन उद्योग पर राज कर रही हैं।
कितनी है दीपिका पादुकोण की फीस?

डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन को इस फिल्म के लिए लगभग 175 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण को 25 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। इसके अलावा,रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रश्मिका मंदाना, जिनकी फिल्म की स्टार कास्ट में अभी पुष्टि नहीं हुई है, कथित तौर पर फिल्म में अपनी भूमिका के लिए 5-7 करोड़ रुपये ले रही हैं।




इस रिपोर्ट ने इंडस्ट्री के अंदर मेल और फीमेल एक्टर्स के बीच सैलरी के अंतर को एक बार फिर से जन्म दे दिया है। कई सालों से यह असमानता इंडस्ट्री में एक महत्वपूर्ण मुद्दा रही है, जिसमें महिला अभिनेत्रियों को अक्सर अपने पुरुष को-एक्टर की तुलना में बहुत कम वेतन मिलता है, भले ही वे मुख्य भूमिका निभा रही हों।

क्या है राका का बजट?

खबरों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का बजट 700 करोड़ रुपये है, जो इसे वर्तमान में बन रही सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाता है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है और हम इसकी सटीकता के बारे में नहीं कह सकते।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]