Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

टीआरपी में गिरावट देखकर Naagin 7 के मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला? शो में आएगा 7 साल का लीप

टीआरपी में गिरावट देखकर Naagin 7 के मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला? शो में आएगा 7 साल का लीप

टीआरपी में भारी गिरावट के बाद, एकता कपूर के शो 'नागिन 7' के मेकर्स ने कहानी में एक छोटा लीप लाने का फैसला किया है। दर्शकों की रुचि फिर से जगाने और उन् ...और पढ़ें





नागिन 7 की टीआरपी में भारी गिरावट देखी गई


मेकर्स ने कहानी में छोटा लीप लाने का फैसला किया


दर्शकों का इंटरेस्ट बढ़ाने का नायाब तरीका


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एकता कपूर (Ekta Kapoor) का शो नागिन (Naagin 7) दर्शकों के बीच एक अलग स्टैंड रखता है। इसे पसंद करने वालों की एक अलग ही लाइन है। हाल ही में इसकी 7 वां सीजन टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है। हालांकि बीते दिनों इसकी टीआरपी में काफी गिरावट देखने को मिली। ऐसे में खबर आ रही थी कि शो बंद होने वाला है।


अब टीआरपी में आई भारी गिरावट के बीच, खबर है कि नागिन 7 की कहानी में एक छोटा सा लीप आने वाला है। दर्शकों का इंटरेस्ट फिर से जगाने और उन्हें शो से जोड़े रखने के लिए कहानी को तेजी से आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
मेकर्स ने क्या लिया फैसला?

आईडब्ल्यूएम बज की एक रिपोर्ट के अनुसार, नागिन 7 की कहानी में एक छोटा सा लीप आने वाला है, जिससे मुख्य किरदारों के जीवन में एक अहम मोड़ आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि यह लीप कुछ महीनों का होगा। एक करीबी सूत्र ने बताया, "दर्शकों के लिए कई बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं। शो में जल्द ही लगभग दो महीने का छोटा सा लीप आएगा।"


कितनी बदल जाएगी शो की कहानी?

फिलहाल, प्रियंका चाहर चौधरी सीरियल में अहाना के किरदार में नजर आ रही है। अहाना ज़ैन इबाद खान द्वारा अभिनीत यमन की असली पहचान, एक ड्रैगन के रूप में उजागर करने की कोशिश कर रही है, जिससे उनके बीच चल रहा टकराव और भी गहरा हो गया है। आगामी लीप से इस कहानी में और भी तेजी आने की उम्मीद है।




इसके अलावा, इस लीप से प्रियंका चाहर चौधरी और नामिक पॉल के किरदारों के बीच पर्दे पर केमिस्ट्री भी देखने को मिल सकती है। खबरों के मुताबिक, लीप के बाद ही उनके रिश्ते का भविष्य सामने आएगा। नागिन 7 के नए एपिसोड हर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होते हैं। ये एपिसोड जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किए जा सकते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]