Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'Dhurandhar का पैसा खत्म...' Vivek Sinha को 'आतंकवादी' बनने के लिए मिली थी इतनी फीस, एक्टर ने खुद किया खुलासा

'Dhurandhar का पैसा खत्म...' Vivek Sinha को 'आतंकवादी' बनने के लिए मिली थी इतनी फीस, एक्टर ने खुद किया खुलासा


विवेक सिन्हा ने Dhurandhar में जहूर मिस्त्री का किरदार निभाया था, और एक आतंकवादी अपहर्ता के रूप में अपनी भूमिका के लिए उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करन ...और पढ़ें




विवेक सिन्हा को धुरंधर के लिए मिली थी इतनी फीस


विवेक सिन्हा को धुरंधर के लिए मिली थी इतनी फीस


एक्टर ने अफवाहों पर तोड़ दी चुप्पी


आतंकवादी जहूर मिस्त्री का निभाया था किरदार


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवेक सिन्हा ने 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में जहूर मिस्त्री नाम के आतंकवादी आतंकवादी का रोल किया। जहां धुरंधर की कास्ट फीस के बारे में बातें हो रही हैं, वहीं विवेक सिन्हा के 1 करोड़ रुपये तक कमाने की खबरों ने सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किया कि आखिरकार सच क्या है?

विवेक ने बताई सच्चाई

विवेक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और फैंस का इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद किया। इसके बाद, उन्होंने कुछ इंस्टाग्राम पेजों पर धुरंधर की कास्ट फीस को लेकर चल रहे मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि कुछ ने दावा किया कि उन्हें 60 लाख रुपये मिले, जबकि कुछ ने 80 लाख रुपये कहा; कुछ ने तो 1 करोड़ रुपये भी बताए।


विवेक सिन्हा ने हंसते हुए कहा, 'भाई, कसम से इतना पैसा नहीं मिला है। यह सब मत डालो। मुझे धुरंधर से पैसा मिला है, अच्छा पैसा मिला। जो उम्मीद थी वो मिला। लेकिन उतना पैसा नहीं मिला, और जो पैसा मिला था, वो खत्म हो चुका है। मुंबई में रहता हूं भाई, और बहुत खर्चे हैं यहां। तो धुरंधर वाला सारा पैसा खत्म हो चुका है'।


धुरंधर 2 के बारे में

दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई वहीं अभ धुरंधर 2 भी कमाई के नए आयाम बना रही है।

रणवीर सिंह के साथ, फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन जैसै कलाकारों ने काम किया है। धुंरधर 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]