ईरान के बुशहर परमाणु प्लांट से कुछ मीटर की दूरी पर हुआ था हमला', IAEA का दावा

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के क्षेत्रों को निशाना बनाए जाने के बीच आईएईए ने बताया कि सैन्य हमले बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र से मात्र 75 मीटर दूर हुए ...और पढ़ें

ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर हमले को लेकर नया दावा। (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के क्षेत्रों को निशाना बनाया जा रहा है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा कि हाल ही में हुए सैन्य हमले ईरान के बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र (बीएनपीपी) से महज 75 मीटर की दूरी पर हुए थे। संयंत्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
उसका आकलन नई सेटेलाइट तस्वीरों के स्वतंत्र विश्लेषण और संयंत्र स्थल की विस्तृत जानकारी पर आधारित है। आईएईए के पांच अप्रैल की तस्वीरों के विश्लेषण से पता चलता है कि बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
एजेंसी ने दी चेतावनी
प्रत्यक्ष क्षति न होने के बावजूद एजेंसी ने चेतावनी दी है कि संयंत्र के पास निरंतर सैन्य गतिविधि गंभीर जोखिम पैदा करती है, क्योंकि यह एक सक्रिय संयंत्र है, जिसमें भारी मात्रा में परमाणु ईंधन मौजूद है।
इस बात को लेकर चिंता व्यक्त की
आइएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रासी ने स्थिति पर चिंता व्यक्त की और सावधानी बरतने का आग्रह किया। ग्रासी ने इस बात पर जोर दिया कि भले ही परमाणु सुविधाओं को सीधे तौर पर निशाना न बनाया जाए, आस-पास के हमले खतरनाक बने रहते हैं। ग्रासी का कहना है कि किसी भी परमाणु सुविधा और उसके आसपास के क्षेत्रों पर कभी भी हमला नहीं किया जाना चाहिए।

Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :