Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'5 करोड़ लोगों की बचाई जान', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप ने फिर किया भारत-पाक सीजफायर का दावा

'5 करोड़ लोगों की बचाई जान', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप ने फिर किया भारत-पाक सीजफायर का दावा



ईरान संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने का दावा किया। ...और पढ़ें





अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप। (फाइल फोटो)


ट्रंप ने भारत-पाक सीजफायर कराने का दावा दोहराया।


कहा, उन्होंने 3 से 5 करोड़ लोगों की जान बचाई।


नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर जताया अफसोस।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया था। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने 3 से 5 करोड़ लोगों की जान बचाई थी। यह दावा उन्होंने ईरान के साथ चल रहे उस युद्ध के बीच किया, जो पिछले 6 हफ्तों से जारी है।


पिछले साल मई में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव तब बढ़ गया, जब नई दिल्ली ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया और पाकिस्तान की सीमा के काफी अंदर तक घुसकर आतंकवादियों को निशाना बनाया। ट्रंप ने बार-बार यह दावा किया है कि तीन दिन तक चले इस संघर्ष को उन्होंने ही खत्म करवाया था। हालांकि, भारत ने उनके इस दावे को बार-बार खारिज किया है।
ट्रंप ने इस बार क्या कहा?

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैंने 8 युद्ध खत्म किए, जिनमें भारत और पाकिस्तान के बीच का युद्ध भी शामिल है। यहां तक कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा कि मैंने 3 से 5 करोड़ लोगों की जान बचाई है।"
नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर किया अफसोस जाहिर

उन्होंने इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दूसरी बार भी यही दावा दोहराया और कहा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष सहित 8 युद्धों को रुकवाया। साथ ही उन्होंने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर अफसोस जाहिर किया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]