नया फ्रिज खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, नहीं तो बाद में रोना पड़ेगा!

गर्मियों से पहले नया फ्रिज खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है। अपनी फैमिली के आकार के अनुसार सही कैपेसिटी चुनें। बिजली बचाने के लिए 4 या 5 स ...और पढ़ें

जल्द ही गर्मियों की शुरुआत होने वाली है और ऐसे में अब घर में फ्रिज की जरूरत बढ़ने वाली है। अब अगर आप भी एक नया फ्रिज खरीदने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ डिजाइन या कीमत देखकर कोई भी फैसला न लें। एक सही फ्रिज आपके बिजली बिल से लेकर खाने की क्वालिटी तक कई चीजों पर असर डाल सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है। चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं...
सही कैपेसिटी वाला मॉडल
फ्रिज खरीदते टाइम सबसे पहले तो अपनी फैमिली साइज के हिसाब से उसकी कैपेसिटी को सेलेक्ट करें। अगर आपके घर में 2 से 3 लोग हैं तो तो 200 से 300 लीटर का फ्रिज काफी है, जबकि बड़ी फैमिली के लिए 300 लीटर से ज्यादा कैपेसिटी वाला मॉडल बेहतर रहेगा।
स्टार रेटिंग चेक करें
फ्रिज 24 घंटे ऑन रहता है ऐसे में बिजली की खपत ज्यादा होती है। इसलिए 4 स्टार या 5 स्टार रेटिंग वाला फ्रिज खरीदने ज्यादा बेहतर रहेगा। इससे आपका बिजली बिल काफी हद तक कम हो जाएगा।
सिंगल या डबल डोर
अगर आपका बजट थोड़ा टाइट है और आपको लिमिटेड यूज के लिए फ्रिज चाहिए तो सिंगल डोर फ्रिज बेस्ट रहेगा। जबकि ज्यादा स्टोरेज और बेहतर कूलिंग के लिए डबल डोर फ्रिज एक अच्छा ऑप्शन है। आजकल तो मार्केट में ट्रिपल डोर और साइड-बाय-साइड डोर वाले मॉडल भी आ रहे हैं।
इन्वर्टर टेक्नोलॉजी
अगर आप नया फ्रिज ले रहे हैं तो इन्वर्टर कंप्रेसर वाले फ्रिज ही लें। ये न सिर्फ बिजली की बचत करते हैं, बल्कि आवाज भी कम करते हैं। साथ ही ये ज्यादा समय तक चलते हैं। यानी आपके लिए ये ज्यादा फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
फीचर्स और ब्रांड
आजकल फ्रिज में कई जबरदस्त फीचर्स जैसे डोर कूलिंग, स्मार्ट कनेक्टिविटी और डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी देखने को मिल रही है। साथ ही हमेशा भरोसेमंद ब्रांड का ही सेलेक्ट करें ताकि सर्विस और वारंटी में आपको बाद में परेशानी न हो।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :