Redmi का नया 6,300mAh बैटरी वाला बजट 5G फोन इस दिन आएगा, Xiaomi HyperIsland भी मिलेगा

Xiaomi भारत में 13 अप्रैल को अपनी 'REDMI A' सीरीज का अगला 5G स्मार्टफोन, REDMI A7 Pro 5G लॉन्च करने जा रहा है। यह बजट फोन 6,300mAh की दमदार बैटरी, Oct ...और पढ़ें

Xiaomi Redmi A7 Pro 5G 13 अप्रैल को लॉन्च होगा।
इसमें 6,300mAh की दमदार बैटरी और 5G प्रोसेसर मिलेगा।
Xiaomi HyperIsland और AI कैमरा फीचर्स भी होंगे।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi अगले हफ्ते 13 अप्रैल को भारत में अपनी 'REDMI A' सीरीज का अगला 5G स्मार्टफोन, REDMI A7 Pro 5G लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह डिवाइस 4G वर्शन के ग्लोबल लॉन्च के बाद आ रहा है।कंपनी इस फोन की मार्केटिंग 'King of Power & Style' टैगलाइन के साथ कर रही है।
बताया जा रहा है कि ये एक बजट फोन होने वाला है जो अपने सेगमेंट में कई अन्य डिवाइस को कड़ी टक्कर देगा। इसमें दमदार बैटरी, सॉफ्टवेयर में अपग्रेड और AI इंटीग्रेशन देखने को मिलेगा। चलिए जानते हैं कि डिवाइस में और क्या क्या खास हो सकता है...
परफॉर्मेंस और बैटरी
Redmi के इस नए डिवाइस में Octa-Core 5G प्रोसेसर देखने को मिलने वाला है, जिसके बारे में Xiaomi का कहना है कि ये अपने सेगमेंट में सबसे फास्ट प्रोसेसर होने वाला है। डिवाइस के सबसे खास इसकी 6,300mAh की बैटरी होने वाली है।
अपनी कैटेगरी में सबसे बड़ी बैटरी के तौर पर पेश की गई यह बैटरी लंबे टाइम तक यूज के लिए डिजाइन की गई है, जो उन यूजर्स की जरूरतों को पूरा करेगी जो एक बार चार्ज करने पर लंबे टाइम तक चलने वाले डिवाइस को प्रायोरिटी देते हैं।

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर
कंपनी का कहना है कि इस डिवाइस में अपने सेगमेंट का सबसे स्मूद डिस्प्ले देखने को मिलेगा जिससे यह संकेत मिलता है कि इसमें हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला डिस्प्ले मिलेगा।
सॉफ्टवेयर में एक बड़ा बदलाव Xiaomi HyperIsland है, जो फ्रंट कैमरे के नॉच के चारों तरफ एक डायनामिक नोटिफिकेशन एरिया दिखाएगा। इस डायनामिक नॉच में मैसेज अलर्ट, लाइव एक्टिविटीज और सिस्टम की जरूरी जानकारी दिखाई देंगी।
कैमरा और AI कैपेबिलिटीज
फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में डुअल AI कैमरा मिलेगा। Xiaomi इस फोन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पर भी खास जोर दे रही है और 'King’s AI Knights' नाम से कई AI-बेस्ड टूल्स ऑफर करने की बात कह रहा है।
डिवाइस में फोटो प्रोसेसिंग के लिए AI-बेस्ड कई कैमरा फीचर्स के साथ-साथ Circle to Search जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :