Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

4 अफेयर, 3 शादियां फिर भी रहीं अकेली; गुमनाम हुईं फिल्म 'निकाह' की हीरोइन? Raj Kapoor के साथ था खास कनेक्शन

4 अफेयर, 3 शादियां फिर भी रहीं अकेली; गुमनाम हुईं फिल्म 'निकाह' की हीरोइन? Raj Kapoor के साथ था खास कनेक्शन

अपनी पहली ही फिल्म से हिंदी सिनेमा की सेंसेशन बनने वाली इस एक्ट्रेस की निजी जिंदगी काफी दुखभरी रही। ...और पढ़ें






एक फिल्म से सेंसेशन बनी थी ये हीरोइन

एक फिल्म से सेंसेशन बनी थी ये हीरोइन


3 शादियों के बावजूद रहना पड़ा अकेला


राज कपूर के साथ था खास रिश्ता


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में ऐसे कलाकार हुए हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर तो खूब स्टारडम देखी लेकिन निजी जिंदगी दुखों से भरी रही। आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं। जिन्होंने पहली ही फिल्म से रातोंरात सफलता हासिल की लेकिन निजी जिंदगी में तीन शादियों के बावजूद वे जिंदगी भर अकेली रह गईं औ आज भी अकेली ही है।

कौन है ये एक्ट्रेस?

जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं वह सलमा आगा (Salma Agha), उन्होंने फिल्म निकाह (Nikaah) से एक्टिंग में डेब्यू किया था और रातोंरात हिट स्टार बन गई। इस फिल्म का गाना 'दिल के अरमां' आज भी उतना ही सदाबहार है। इस फिल्म के अलावा उन्होंने कसम पैदा करने वाले की, बॉबी, कोबरा, फूलन देवी जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कई फिल्मों में गाने भी गाए हैं।





राज कपूर से है खास कनेक्शन

सलमा आगा का जन्म 1954 में पाकिस्तान के कराची में हुआ था। सलमा की नानी की शादी राज कपूर के मामा जुगल किशोर से हुई थी। वहीं सलमा की बात करें तो उन्होंने तीन शादियां कीं। जावेद शेख, रहमत खान और मंजर शाह से। हालांकि तीनों ही शादियां नहीं चल सकी और उनका तलाक हो गया। उनके चार अफेयर भी रहे जिनमें से एक बिजनेसमैन महमूद सिप्रा के साथ भी था , वे दोनों शादी करने वाले थे लेकिन किसी वजह से रिश्ता टूट गया ।


जब करियर डूबने लगा

महमूद के लिए सलमा ने अपना करियर तक दांव पर लगा दिया था लेकिन ब्रेकअप के बाद उनका करियर भी डूबने लगा। उनके पति जावेद ने उनके बारे में एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान काफी इनसिक्योर थीं और सलमा की वजह से उन्हें कई फिल्मों के ऑफर ठुकराने पड़े।

आज अकेले गुजार रही जीवन

चार अफेयर और तीन शादियों के बावजूद सलमा आज भी अकेली ही हैं। सलमा सालों से एक्टिंग से दूर हैं, एक्टिंग के अलावा उन्होंने कई फिल्मों में गाने भी गाए हैं।


सलमा, जो अब 70 साल की हैं, का जन्म 1954 में कराची, पाकिस्तान में हुआ था। उनकी नानी अनवरी बाई बेगम भारतीय सिनेमा की शुरुआती महिला अभिनेत्रियों में से एक थीं; उन्होंने ए.आर. कारदार की 1932 की रोमांटिक फ़िल्म 'हीर रांझा' में मुख्य भूमिका निभाई थी, जो पंजाब की पहली 'टॉकी' (बोलती) फिल्म भी थी। उनकी मां नसरीन भी एक अभिनेत्री थीं; उन्होंने कारदार की 1946 की पीरियड ड्रामा फिल्म 'शाहजहां' में अभिनय किया था, जिसे कमाल अमरोही ने लिखा था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]