Mohammed Rafi का 58 साल पुराना रोमांटिक गाना, सालों बाद आज भी बना हुआ है कपल्स का फेवरेट

मोहम्मद रफी की मखमली आवाज का जादू आज भी बरकरार है। उनका 1968 की फिल्म 'झुक गया आसमान' का गाना आज भी प्रेमी जोड़ों का पसंदीदा है। इसकी धुन एक विदेशी गा ...और पढ़ें

रफी का 'कौन है जो सपनों में आया' आज भी लोकप्रिय
गीत 1968 की फिल्म 'झुक गया आसमान' से है
एल्विस प्रेस्ली के गाने से प्रेरित थी धुन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) की मखमली आवाज वो वो जादू था कि उनकी आवाज सीधा दिलों तक पहुंचती थी। उनकी आवाज में वो गहराई थी कि वो जिस एक्टर का गाना गाते उसे अपने दिमाग में इमेजिन कर उसी के हावभाव को ध्यान में रखते हुए संगीत क्रिएट करते।
यह वजह थी कि जब एक्टर पर्दे पर दिखता तो ऐसा लगता मानों वही गा रहा है। इसी वजह से उन्हें 'शहंशाह-ए-तरन्नुम' कहा जाता है क्योंकि वे हर तरह के भाव को अपनी आवाज में बखूबी पिरो लेते थे।
हर शैली में महारत हासिल थी
उन्होंने शास्त्रीय संगीत से लेकर रॉक-एंड-रोल तक, हर शैली में महारत हासिल की थी। रफी साहब ने न केवल हिंदी और उर्दू, बल्कि पंजाबी, बंगाली, मराठी, तेलुगु और यहां तक कि अंग्रेजी और फारसी जैसी भाषाओं में भी हजारों गाने गाए।
-1775313758638.jpg)
लेकिन उनका एक गाना नए प्रेमी जोड़ों के बीच काफी लोकप्रिय है। हम बात कर रहे हैं साल 1968 में आई फिल्म 'झुक गया आसमान' के गाने 'कौन है जो सपनों में आया'की।
विदेशी गाने से प्रेरित थी धुन
पर्दे पर इस गाने को दिग्गज अभिनेता राजेंद्र कुमार और सायरा बानो पर फिल्माया गया था। इस गाने का शानदार संगीत शंकर-जयकिशन की जोड़ी ने तैयार किया था। वहीं इसके बोल हसरत जयपुरी ने लिखे हैं। गाने की धुन काफी हद तक एल्विस प्रेस्ली के प्रसिद्ध गीत Marguerita से प्रेरित मानी जाती है, जिसे शंकर-जयकिशन ने भारतीय परिवेश में बहुत ही खूबसूरती से ढाला था।

हर पीढ़ी के लोग करते हैं पसंद
गाने को पहाड़ों के खूबसूरत नजारों के बीच फिल्माया गया है, जहां राजेंद्र कुमार एक खुली गाड़ी, जीप चलाते हुए नजर आते हैं। मोहम्मद रफ़ी ने जिस तरह से इस गाने में 'सुभान अल्लाह' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है, वह गाने में एक अलग ही ताजगी भर देता है।
इस गाने में वो अपनी प्रिया मतलब प्यार को पुकार रहे हैं। एक ऐसे प्रेमी की भावनाओं को जाहिर करते हैं जो अपने सपनों की राजकुमारी की तलाश में है। यही वजह है कि कपल्स और प्रेमी लोगों को ये गाना बहुत पसंद आता है और हर पीढ़ी के लोगों के दिलों पर राज करता है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :