Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

नए मालिक मिलने के बाद क्या बदल जाएगा RCB का नाम? वाइस चेयरमैन ने किया खुलासा

नए मालिक मिलने के बाद क्या बदल जाएगा RCB का नाम? वाइस चेयरमैन ने किया खुलासा

आईपीएल की मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को नए मालिक मिले हैं। इसी के साथ ये सवाल भी फैंस के मन में आ रहा है कि क्या नए मालिक आने के बाद इस टीम ...और पढ़ें





आरसीबी को मिले नए मालिक


नए मालिक मिलने के बाद नाम बदलने की अटकलें तेज


आईपीएल-2026 में मौजूदा विजेता के तौर पर उतर रही है आरसीबी


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) को हाल ही में नए मालिक मिले हैं। दुनिया की चार बड़ी कंपनियों ने मिलकर इसमें हिस्सेदारी खरीदी है। इसके बाद फ्रेंचाइजी को लेकर एक सवाल सभी के मन में है। वो ये है कि क्या आरसीबी का नाम बदल जाएगा? फ्रेंचाइजी के नए वाइस-चेयरमैन सत्यन गजवानी ने इस बात का खुलासा किया है।


साल 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी तब इसका मालिकाना हक किंगफिशर के मालिक विजय माल्या पर था। माल्या की हालत खराब हुई तो फ्रेंचाइजी बिक गई और इसे खरीदा डिएगो ने। हालांकि, तब भी फ्रेंचाइजी का नाम नहीं बदला। अब एक बार फिर ये टीम बिकी है तो ये सवाल लाजमी है कि क्या इस बार नाम बदलेगा?


गजवानी ने दिया जवाब

आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया, बोल्ट ग्रुप और ब्लैकस्टोन ने मिलकर आरसीबी में हिस्सेदारी खरीदी है। टाइम्स ग्रुप के गजवानी इसके वाइस-चेयरमैन। समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए गजवानी ने ऐसे संकेत दिए हैं कि ये नाम नहीं बदला जाएगा क्योंकि ये काफी मजबूत ब्रांड बन चुका है।


गजवानी ने कहा, "हमारा मानना इस समय ये है कि फ्रेंचाइजी एक ब्रांड के तौर पर, मैदान के अंदर और बाहर प्रदर्शन के तौर पर काफी मजबूत है। इसलिए हमारी स्थिति ये है कि हम टीम, उसके विजन, उसकी सोच, और वह जिस तरह से चीजें कर रही है उसे सपोर्ट करें।

17 साल बाद जीता खिताब

इस बात में कोई शक नहीं है कि आरसीबी ब्रांड और फैन फॉलोइंग के तौर पर काफी मजबूत टीम है। इस टीम ने पिछले साल खिताब जीता था जो उसका पहला आईपीएल खिताब था। इस बार टीम चाहेगी कि वह अपना खिताब बचाए रखे और लगातार दूसरी ट्रॉफी उठाए। इस टीम में विराट कोहली जैसा नाम है जो ये बताने के लिए काफी है कि फ्रेंचाइजी की मार्केट में क्या वेल्यू है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]