आईपीएल की शुरुआत से पहले चेन्नई को झटका, एमएस धोनी को लगी चोट; मिस कर सकते हैं कुछ मैच

एमएस धोनी चोट के कारण आईपीएल के शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं। धोनी को चोट है जिससे वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। ...और पढ़ें
-1774676837620-1774676870344.gif)
आईपीएल की शुरुआत से पहले सीएसके के लिए बुरी खबर
एमएस धोनी मिस करते हैं कुछ मैच
धोनी की चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स का पर्यायवाची बन चुके महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल-2026 के शुरुआती दो सप्ताह तक मैदान से दूर रह सकते हैं। इसका कारण उनको लगी चोट है। धोनी को पिंडली में चोट है और अभी इससे वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं।
सीएसके ने शनिवार सुबह एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। बयान में बताया गया है कि,"धोनी इस समय रिहैब से गुजर रहे हैं। इसी कारण वह शुरुआती दो सप्ताह बाहर रहेंगे।" चेन्नई को अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है।
संजू करेंगे विकेटकीपिंग
इससे पहले टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया था कि इसी सीजन टीम में आए संजू सैमसन उनके साथ ओपनिंग करेंगे और अब ये साफ है कि धोनी की गैरमौजूदगी में वही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। सैमसन इस टीम में धोनी के परफेक्ट विकल्प के तौर पर देखे जा रहे हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर खिलाने के लिए टीम के पास उर्विल पटेल एक और विकल्प हैं और उनको भी प्लेइंग-11 में जगह मिल जाए तो हैरानी नहीं होनी चाहिए, लेकिन हो सकता है कि वह विकेटकीपिंग न करें।
धोनी के बैटिंग ऑर्डर पर हलचल
धोनी बीते कुछ सीजनों से चोटों से परेशान दिखे हैं। उनकी घुटने की चोट ने उन्हें काफी परेशान किया है। साल 2023 में खिताब जीतने के बाद धोनी ने अपने घुटने का ऑपरेशन कराया था। हालांकि, वह लगातार इससे संघर्ष करते हुए देखे गए हैं। कई बार मैचों के बाद उन्हें घुटने पर पट्टी बांधे हुए देखा गया है। इसी कारण वह कम से कम बल्लेबाजी करने आते हैं और काफी नीचे बैटिंग करते हैं।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :