मोबाइल के बाद अब PC पर भी चलेगा Samsung Browser, आए नए AI फीचर्स

Samsung ने Windows PC के लिए अपना वेब ब्राउजर आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। ऐसे में यूजर्स वेब ब्राउजिंग एक्सपीरिएंस को मोबाइल डिवाइस से आगे बढ़कर ...और पढ़ें

Samsung ने Windows के लिए Samsung Browser के लिए लॉन्च को अनाउंस किया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने Windows के लिए Samsung Browser लॉन्च करने की घोषणा की है। इससे इस साउथ कोरियन टेक कंपनी का वेब ब्राउजिंग एक्सपीरिएंस मोबाइल डिवाइस से आगे बढ़कर PC तक पहुंच गया है। पहले ये सिर्फ Samsung स्मार्टफोन तक ही सीमित था, लेकिन अब ये PC पर भी उपलब्ध हो गया है। कंपनी का कहना है कि Windows के लिए उसका ये ब्राउजर एप, अलग-अलग डिवाइस पर एक जैसा एक्सपीरिएंस बनाए रखने और AI-पावर्ड फीचर्स पर फ़ोकस करता है। Windows के लिए Samsung Browser, Microsoft के ऑपरेटिंग सिस्टम पर नई 'एजेंटिक AI' कैपेबिलिटीज भी लेकर आया है।
Windows के लिए Samsung Browser: उपलब्धता और फीचर्स
यूजर Windows 11 और Windows 10 (वर्जन 1809 और उससे ऊपर) पर चलने वाले PC पर Windows के लिए Samsung Browser डाउनलोड कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, AI-पावर्ड फीचर्स अभी सिर्फ साउथ कोरिया और अमेरिका में ही उपलब्ध हैं। कंपनी की भविष्य में इसे और भी ज्यादा जगहों पर उपलब्ध कराने की योजना है।
कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि Windows के लिए Samsung Browser को मोबाइल और PC ब्राउजिंग के बीच के अंतर को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। यूजर PC पर भी अपनी ब्राउजिंग वहीं से जारी रख सकते हैं, जहां उन्होंने अपने मोबाइल डिवाइस पर उसे छोड़ा था। इसमें खुले हुए वेबपेज, बुकमार्क और ब्राउजिंग हिस्ट्री शामिल हैं।

Samsung का कहना है कि ये ब्राउजर, Samsung Pass के साथ भी इंटीग्रेट होता है। इसकी मदद से यूजर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल सिक्योर तरीके से स्टोर कर सकते हैं और PC पर अपने लॉगिन डिटेल और पर्सनल इंफॉर्मेशन को अपने-आप भर सकते हैं।
Windows के लिए Samsung Browser की एक बड़ी खासियत इसमें मौजूद 'एजेंटिक AI' कैपेबिलिटीज हैं। Perplexity के साथ मिलकर तैयार किया गया ये इन-बिल्ट AI असिस्टेंट, नैचुरल लैंग्वेज क्वेरीज और वेबपेज कॉन्टेक्स्ट को समझ सकता है। इसमें मौजूद 'मल्टी-टैब कॉन्टेक्स्ट अवेयरनेस' फीचर, एक ही समय पर कई टैब में मौजूद कंटेंट की तुलना कर सकता है और कई सोर्सेज से मिली जानकारी को एक ही जगह पर दिखा सकता है।
इसकी मदद से यूजर, ब्राउजर को बंद किए बिना ही कंटेंट समरी देख सकते हैं, टैब मैनेज कर सकते हैं, ब्राउजिंग हिस्ट्री देख सकते हैं और डिटेल हासिल कर सकते हैं।
ये कॉन्टेक्स्ट के हिसाब से आउटपुट भी दे सकता है। उदाहरण के लिए, यूजर Samsung Browser से किसी वेबपेज के आधार पर ट्रैवल का पूरा प्लान बनाने के लिए कह सकते हैं। कंपनी का दावा है कि ये वीडियो के अंदर भी खोज करके किसी खास पल को ढूंढ सकता है और यहां तक कि नैचुरल लैंग्वेज का इस्तेमाल करके पहले देखे गए वेबपेज को भी दोबारा ढूंढ सकता है, जिससे कीवर्ड या तारीखें डालने की जरूरत नहीं पड़ती।

Post A Comment
No comments :