Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कोहरे के कारण 300 से अधिक ट्रेनें रद, घंटों देरी से गंतव्य पर पहुंच रहीं गाड़ियां

कोहरे और ठंड के कारण आज रेलवे ने कई गाड़ियों को रद किया है। इसके अलावा आज भी बहुत-सी गाड़ियां लेट चल रही हैं। अगर आप भी आज यात्रा कर रहे हैं तो पहले अपनी गाड़ी का स्टेटस जरूर चेक कर लें।
घने कोहरे ने अधिकांश उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी भारत को ढक लिया है। इससे रेल यातायात काफी प्रभावित हुआ क्योंकि कई जगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। भारतीय रेलवे ने बताया कि बुधवार को 300 से अधिक ट्रेनें रद हुई हैं। इसके अलावा उत्तर भारत में छाए कोहरे के कारण कई गाड़ियां घंटों देरी से चल रही हैं।



आईएमडी से उपग्रह इमेज और उपलब्ध दृश्यता डेटा के अनुसार, कोहरे की एक परत पंजाब और उससे सटे उत्तर-पश्चिम राजस्थान से हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बिहार तक फैली हुई है। रेल मंत्रालय के मुताबिक बुधवार को 300 से अधिक ट्रेनें रद की गई हैं, जिनमें से 131 खराब मौसम की वजह से रद की गई हैं। 141 ट्रेनें अपने समय से घंटों लेट चल रही हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2-3 दिनों के दौरान जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर मध्य प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय और मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा जारी रहेगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]