Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मकर संक्रांति पर बढ़ेगा बॉक्स ऑफिस का तापमान, 'कुत्ते' के साथ आ रहीं ये 5 फिल्में




 कुत्ते से आसमान भारद्वाज बतौर निर्देशक पारी शुरू कर रहे हैं। पहली ही फिल्म में उन्हें इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों का साथ मिला है जिनमें अर्जुन कपूर कोंकणा सेन शर्मा नसीरुद्दीन शाह और तब्बू जैसे कलाकार शामिल हैं।
 साल का पहला शुक्रवार ठंडा रहने के बाद दूसरे शुक्रवार यानी 13 जनवरी को मकर संक्रांति से पहले बॉक्स ऑफिस की तपिश बढ़ने वाली है, क्योंकि कुत्ते और लकड़बग्घा की टक्कर को इंटेंस बनाने के लिए आ रही हैं साउथ और हॉलीवुड फिल्में। तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री की यह फिल्में हिंदी में भी रिलीज होंगी, जिससे सिनेमाघरों में हिंदी फिल्मों को कड़ी टक्कर मिल सकती है। हॉलीवुड फिल्में मेगन और प्लेन भी 13 जनवरी को रिलीज हो रही है। आइए, आपको इन सभी फिल्मों के बारे में बताते हैं।
कुत्ते

कुत्ते से विशाल और रेखा भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज निर्देशकीय पारी शुरू कर रहे हैं। यह क्राइम कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अर्जुन कपूर, तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और नसीरुद्दीन शाह प्रमुख भूमिकाएं निभा रहे हैं। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया है। कुत्ते का ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि आसमान अपने पिता विशाल भारद्वाज की फिल्मी विरासत को आगे बढ़ाने जा रहे हैं।

लकड़बग्घा

विक्टर मुखर्जी निर्देशित लकड़बग्घा एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें बेजुबानों से प्यार करने वाले एक विजिलांटे की कहानी दिखायी गयी है। अंशुमन झा, मिलिंद सोमन और रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]